सर्किट हाउस में केशव मोर्या का स्वागत

सर्किट हाउस में केशव मोर्या का स्वागत
Share

सर्किट हाउस में केशव मोर्या का स्वागत, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य के सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भारी संख्या में भाजपाई जुटे थे। इनमें भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मेरठ आगमन पर सर्किट हाउस में मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समस्याओं को बड़े ध्यान से सुना एवं सभी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया और भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उप मुख्यमंत्री  का स्वागत किया।  इस दौरान मंडल अध्यक्ष सरूरपुर खुर्द पवन शर्मा साथ रहे एवं मेरठ से सांसद राजेंद्र अग्रवाल,  राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, पूर्व जिला अध्यक्ष व विधायक रविंद्र भड़ाना, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी आदि भी मौजूद रहे। स्वागत करने वालों में जिला भाजपा अध्यक्ष विमल शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री भवंर सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंहल, संजय त्रिपाठी, पीयूष शास्त्री, अरविंद गुप्ता मारवाडी, विवेक रस्तौगी, कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा, भाजपा छावनी मंडल के अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया, महामंत्री नितिन बालाजी, कैंट बोर्ड के निवर्तमान सदस्य नीरज राठौर, नवीन अरोरा, राजकुमार मांगलिक, नरेन्द्र राष्ट्रवादी आदि भी मौजूद रहे।

केशव ने किया अमृत सरोबर शुभारंभ

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ जिले में अमृत सरोवर के तहत चयनित तालाबों की खोदाई के कार्य का शुभारंभ किया। ग्राम्य विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री होने के चलते विभाग ने जिले के बिजौली और फफूंडा गांव के तालाब को चिह्नित किया है। इन दोनों गांवों के तालाब को अमृत सरोवर के तहत विकसित किया जाएगा। केशव प्रसाद मौर्य तकरीबन 4:00 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। सर्किट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद प्रेसवार्ता की। उपमुख्यमंत्री ने ग्राम्य विकास सहित पांच विभागों की समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने कहा कि मनरेगा में आ रही शिकायतों को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश देंगे। सभी शिकायतों की जांच की जाएगी।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *