मिस फ्लोरेंस नाइटिँगेल की जयंती

मिस फ्लोरेंस नाइटिँगेल की जयंती
Share

मिस फ्लोरेंस नाइटिँगेल की जयंती, राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश ने गुरूवार को मेरठ के प्यारे लाल शर्मा जिला अस्पताल में युद्ध के दौरान बगैर किसी भेदभाव के शत्रु व मित्र सैनिकों की सेवा करने वाली मिस फ्लोरेंस नाइटिँगेल को उनकी जयंती पर भावपूर्ण याद किया। केवल हिन्दुस्तान या एशिया ही नहीं बल्कि आज के दिन विश्व भर के नर्सें व उनके संगठन मिस फ्लोरेंस नाइटिँगेल की जयंती मनाया करती हैं। राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष कौशल्या गौतम ने पने सभी नर्सिंग आफिसर के साथ मिलकर बडे ही धूमधाम से विख्यात मिस फ्लोरेंस नाइटिँगेल जी की जयन्ती और उनका सम्मान केक काट कर व माल्या अर्पित कर दीप जलाया। इस माैके पर संगठन के जिलाध्यक्ष पवन कुमार, प्रेमवती राम के अलावा सभी नर्सिंग संवर्ग शामिल रहे। इस मौके पर जिला अस्ताल के तमाम वार्ड में भर्ती मरीजों को एक एक पैकेट बिस्किुट व एक एक फरूटी भी बांटी गयी। सभी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की भी कामना की गयी। इस मौके पर  पूर्व एस आई सी डॉक्टर हीरा सिंह व एस आई सी आफिस के बडे बाबू प्रमोद, श्रीमति गीता बाबू,  नर्सिंग अधीक्षिका श्री मति कौशल्या गौतम राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल्या गौतम ने फ्लोरेंस नाइटिँगेल को लेकर अपने उदगार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जो लोग भी नर्सिंग सेवा में आते हैं उन्हें यह याद रखना चाहिए यह बेहद जिम्मेदारी भरा काम है। फ्लोरेंस नाइटिँगेल ने युद्ध के दौराान मरीजों की सेवा के लिए अपना सब कुछ भूला दिया था। वो समय युद्ध क्षेत्र का था। संसाधन बेहद कम थे। फ्लोरेंस नाइटिँगेल एक लालटेन लेकर मरीजों के बीच घूूमका करती थीं। घायलों की मरहम पट्टी किया करती थीं। वह पूरे विश्व के स्वास्थ्य कर्मियों खासतौर से नर्सेज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। हमें उनकी तरह मरीजों की सेवा करनी है। वह दया की मूर्ति थीं। मरीजों को उनसे ईश्वरीय लगाव हो गया था।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *