कांग्रेस में हुए शामिल बैंक अफसर

कांग्रेस में हुए शामिल बैंक अफसर
Share

कांग्रेस में हुए शामिल बैंक अफसर, कांग्रेस सेवादल महानगर मेरठ के अध्यक्ष विनोद सोनकर के प्रयासों के चलते बैंकिंग सेवा से रिटायर्ड हुए अधिकारी सोमवार को कांग्रेस संगठन में शामिल हो गए। पार्टी कार्यालय चंदन चंदन भवन बुढानागेट पर उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर सेवादल के महानगर अध्यक्ष विनोद सोनकर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश काजला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद अंसारी, पं. नवनीत नागर, कर्नल अमरदीप त्यागी, राजेश भारती, प्रोफेसर सुभाष चंद्र ,अनुराग शर्मा, सुरेंद्र फौजी,अनिल प्रेमी, अमित गोयल , नईम राणा, श्यामवीर मनोज हरित, इकराम व जॉन आदि ने संगठन में शामिल होने वाले आलोक बाली पूर्व ब्रांच मैनेजर इंडियन ओवरसीज बैंक व अनिल यादव पूर्व सहायक प्रबंधक इंडियन ओवरसीज बैंक का जोरदार तरीके से स्वागत किया। आलोक बाली व अनिल यादव ने कांग्रेस की नीतियों में विश्वास व्यक्त किया। साथ ही सेवादल के महानगर अध्यक्ष विनोद सोनकर का भी आभार जताया। विनोद सोनकर ने कहा कि कांग्रेस में आने वालों को पूरा सम्मान दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व शहर अध्यक्ष जाहिहद अंसारी व पं. नवनीत नागर ने भी दोनों नए मेहमानों का स्वागत किया। खेमचंद पहलवान ने किया भंडारा: कांग्रेस के दलित चेहरा खेमचंद पहलवान ने सावन के अंतिम सोमवार को आज भूमिया पुल के समीप भंडारा किया। इससे पहले भगवान शंकर की पूजा अर्चना की। अनेक पं. नवनीत नागर समेत कई कांग्रेसी भी भंडारे में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। खेमचंद पहलवान ने सभी का स्वागत स्तकार किया।

@Back Home 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *