कांग्रेस में मुस्लिम दावेदार ज्यादा

कांग्रेस में मुस्लिम दावेदार ज्यादा
Share

कांग्रेस में मुस्लिम दावेदार ज्यादा, नगर निकाय के चुनावों को लेकर यदि मेरठ नगर निगम व दूसरी निकायों की बात की जाए तो मुसलमान टिकट मांगने वालों का सबसे ज्यादा रूझान कांग्रेस की ओर नजर आता है। चुनावों के मददे नजर  मुसलमानों का यह  मिजाज कांग्रेस के लिए जहां बड़े चुनाव मसलन लोकसभा चुनाव के लिए राहत भरी खबर हो सकती है, वहीं दूसरी ओर गैर भाजपाई ही नहीं बल्कि भाजपा के उन नेताओं के लिए भी यह बुरी खबर हो सकती है जो मुसलमानों के भाजपा के प्रति रूझान बढ़ने का दावा करते नहीं अंघाते। यह बात यूं ही नहीं कही जा रही है इसका पूरा पूख्ता प्रमाण शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष व निगम निगम चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए सलीम पठान ने बतायी। उन्होंने जानकारी दी कि कांग्रेस के टिकट पर नगर निगम के तमाम वार्डों में चुनाव में ताल ठोकने का दम भरने वालों में मुसलमानों की संख्या अधिक है। कांग्रेस के टिकट पर तमाम मुसलमान चुनाव लड़ना चाहते हैं। वहीं दूसरी ओर दलित चिंतक डा. आईडी गौतम व पीसीसी के पूर्व सचिव व जाट नेता चौ. यशपाल सिंह का मानना है कि इस बदलाव की वजह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा है। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा ने भाजपा सरीखे दलों को नुकसान और कांग्रेस के प्रति एक बार फिर से देश की जनता खासतौर से यूपी व बिहार सरीखे राज्यों में मुसलमाना सरीखों का रूझान जैसे-जैसे लोकसभा के चुनाव करीब आएंगे वह दिखाई देगा। इसके अलावा कर्नाटक और राजस्थान सरीखे राज्यों के चुनाव में भी यह रूझान अभी से साफ-साफ दिखाई देगा। जहां तक यूपी की बात है तो यदि संगनात्मक स्तर पर पेंच कस दिए गए तो परिणाम उम्मीद से बेहतर भी आ सकते हैं। शहर कांग्रेस के प्रवक्ता व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सलीम पठान बताते हैं कि कांग्रेस से टिकट के लिए आवेदन करने वालों की संख्या उम्मीद से बेहतर है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में महानगर अध्यक्ष से चर्चा कर सूची प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *