कांग्रेस निकालेगी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस निकालेगी भारत जोड़ो यात्रा
Share

कांग्रेस निकालेगी भारत जोड़ो यात्रा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहा कि कांग्रेस 9 अगस्त से 15 अगस्त तक “भारत जोड़ो यात्रा” निकाले गी। श्री नरवाल अपार चेम्बर में मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़,बागपत के अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहें थे। उन्होंने कहा कि सपा बसपा कभी भी भाजपा का विकल्प नहीं हो सकती हैं, यह उत्तर प्रदेश की जनता 2022 के विधानसभा सभा चुनावों में देख चुकी हैं। यात्रा प्रत्येक विधानसभा में लगभग 15 किलोमीटर व लोकसभा में 75 से लेकर 150 किलोमीटर तय करेंगी। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में मेरठ में 90 वार्ड है, इस तरह प्रत्येक 10 वार्ड पर एक प्रभारी की नियुक्ति करनी हैं। प्रदेश महासचिव मण्डल प्रभारी विदित चौधरी ने कहा कि कांग्रेस आगामी 5 अगस्त को जिला मुख्यालय, विधानसभा स्तर व ब्लाक स्तर पर ईडी के दुरुपयोग, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व शहर अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी ने व संचालन प्रदेश सचिव नसीम खान ने किया। बैठक के बाद राष्ट्रीय सचिव ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से बन्द कमरे वार्ता की। बैठक में डॉ यूसुफ कुरैशी, हरिकिशन अम्बेडकर, डॉ ओ0पी0 शर्मा (ए),रंजन शर्मा, अनिल शर्मा, नसीम क़ुरैशी, मोनिंदर सूद, गौरव भाटी, रविन्द्र सिंह, डॉ जफरउल्ला, जगदीश शर्मा, मुगीस जिलानी, महेन्द्र शर्मा, मनजीत सिंह कोछड़, धूम सिंह गुजर्र, कामेश रत्न, राकेश सिंह, नसीम कुरैशी, अरविन्द तालियांन, दिनेश उपाध्याय, युशूफ खिर्वा, तेजपाल सिंह, सन्दीप चोधरी,राजेन्द्र सिंह जाटव, रुस्तम सैफी, युशूफ अंसारी, हाशिम अंसारी, रोबिन नाथ गोलू, राकेश मिश्रा, शबी खान, योगंश राणा, विजय चिकारा, हाशिम अंसारी, तनवीर इलाही, आदेश शर्मा, इकराम अंसारीआदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सलीम पठान ने किया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *