कांग्रेसियों ने निकाली गौरव यात्रा

कांग्रेसियों ने निकाली गौरव यात्रा
Share

कांग्रेसियों ने निकाली गौरव यात्रा, मेरठ किठौर विधानसभा में कांग्रेसियों  ने  अगस्त क्रांति दिवस आज़ादी गौरव यात्रा निकाली। जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, प्रदेश सचिव नसीम खान, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, डा बबिता गुर्जर, जाहिद वाहिद, के नेतृत्व में हापुड़ अड्डा किठौर से की उसके बाद डा. जाहिद वाहिद ने नुक्कड़ सभा की व डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।  कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने बताया कि गुरूवार  से पदयात्रा विधिवत रुप से हस्तिनापुर विधानसभा मैं होगी, यात्रा जनपद कि सभी विधानसभा क्षेत्रों और ब्लॉको में निकाली जाएगी। जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि आज से 75 साल पहले नेहरू जी ने आधी रात में आजादी की घोषणा करते हुए कहा था आज हम दुर्भाग्य के एक युग का अंत कर रहे हैं। हम जिस उपलब्धि का उत्सव मना रहे हैं वह महज एक कदम है, उपलब्धियां हमारी प्रतीक्षा कर रही हैं।  नेहरू जी, पटेल जी,  अंबेडकर आदि  जी,और अन्य तमाम महापुरुष इस देश की जनता को साथ लेकर इसे संवारने में लग गए कुछ ही वर्षों में भारत दुनिया की बड़ी शक्तियों को चुनौती देने लगा, एक तरफ जहां देश में हरित क्रांति आयी और पंचवर्षीय योजना लागू हुई, वहीं दूसरी तरफ देश को आईआईटी और एम्स जैसे संस्थान मिले देश नेहरू जी के सपनों की ओर बढ़ने लगा बैंकों का राष्ट्रीयकरण, परमाणु प्रशिक्षण,अंतरिक्ष यात्रा ,रिसर्च के बड़े संस्थान,औद्योगीकरण,जेसी उपलब्धियां देश को मिली और यह सारी उपलब्धियां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और उसके नेताओ कि ही देन है इस देश को संवारते हुए इंदिरा जी और राजीव जी ने अपने प्राणों कि आहुति भी दी। देश एक मज़बूत शक्ति के रूप मे पूरे दुनिया मे उभरा।
इस मौके पर प्रदेश सचिव नसीम खान, जाहिद अंसारी, डा बबिता गुर्जर, डा जाहिद वाहिद, रुस्तम सैफी, महेंद्र शर्मा ,डा जफर उल्ला, मंजीत सिंह ,नवीन गुर्जर, धूम सिंह गुर्जर ,नवनीत नागर, विनोद सोनकर ,इरशाद सैफी ,मुद्दबीर अली ,यूसुफ अंसारी, सुमित विकल, इकरामुद्दीन अंसारी ,इमरान, सत्यप्रकाश शर्मा ,अनिल प्रेमी, अहमद उल्ला ,सुरेंद्र शर्मा ,वसीम अंसारी ,कपिल, इरशाद सैफी, दयाचंद जाटव ,संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *