धूमधाम से मनायी अंबेडकर जयंती

धूमधाम से मनायी अंबेडकर जयंती
Share

धूमधाम से मनायी अंबेडकर जयंती, शामली। भारत रत्न व संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की 131 वी जयंती जिलेभर में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।  शोभयात्रा के माध्यम से लोगों को भी डा. अम्बेडकर से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया गया। शोभित वालिया की रिपोट: गुरूवार को विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक संगठनों द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। शहर के अजंता चैक स्थित डा. अम्बेडकर की मूर्ति पर पहुंचकर बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। इसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।  बसपा नेता राजेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि डा. अम्बेडर की बदौलत की सभी को समानता का अधिकार मिला, लेकिन आज कुछ लोग अपनी खराब मानसिकता के चलते समाज को बांट रहे हैं।  सभी को एकमंच पर आकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कुमार पाल, अमन कुमार, वेदप्रकाश जाटव, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार कोरी, मनोज कुमार जाटव, गोपी चन्द जाटव, सुधीर कुमार, सुरेंद्र जाटव, सुरेश कुमार, हरपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, देवीदास जयंत, कपिल जाटव, महिपाल जाटव, ईश्वर चन्द जाटव, मुकेश कुमार खटीक आदि मौजूद रहे। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा भी शहर के अजंता चैक स्थित डा. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा ने बाबा साहेब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पुनीत द्विवेदी, अनुराग शर्मा, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। कस्बा बनत स्थित रविदास मंदिर आश्रम में भी बाबा साहब डा. अम्बेडकर की 131वी जयन्ती केक काटकर मनाई गई। इस दौरान विक्रांत बर्मन के नेतृत्व में लड्डू बांटे गए। लोगों ने बाबा साहेब की प्रतीमा पर माल्यार्पण किया गया तथा बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर विनोद कुमार उर्फ वीनू , आशीष कुमार, विक्रांत बर्मन, लोकेश कश्यप, विकास धनगर, सत्यपाल, डा. विपिन, सोनू धनगर, गौतम, बिट्टू, पंकज, नितिन धनगर, लोकेश गांधी, सुन्दर पाल, जगबीर, जनेश्वर आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा शहर के अजंता चैक से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन अरविन्द संगल ने हरी झंडी दिखाकर किया गया। शोभयात्रा में संविधान की किताब हाथ में लिए डाक्टर भीमराव आंबेडकर, झलकारी बाई, महर्षि वाल्मीकि सहित कई झांकियों शामिल रही। शोभायात्रा शहर के फव्वारा चैक, नौकुआ रोड, नंदू प्रसाद, कलंदरशाह, पंसारियान, गणेश चैक, बैंड मार्किट आदि को होते हुए वापस डा. अम्बेडकर की मूर्ति पर जाकर संपन्न हुई। व इस अवसर पर सतेन्द्र धीरयान, विक्रांत बर्मन, सुनील जाटव, महिपाल जाटव, मनोज, राजेश्वर, मोहित, दीपक, प्रमोद, ईश्वर जाटव, लोकेन्द्र खेडी आदि मौजूद रहे।
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज  अम्बेडकर जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सोमदत्त गहलोत, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप मायूस, संतोष बिड़ला, प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन चंदेल, जिला अध्यक्ष सुनील चन्द्रा, जिला प्रभारी घनश्याम पारचा, नगर अध्यक्ष नीरज चंदेल, मनोज बिडला, देविन्द बिड़ला, नरेश गहलोत, राकेश गहलोत, मनीष गहलोत, विपिन, पुनीत पहिवाल, आदि उपस्थित रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *