दो महिलाओं की हत्या से सनसनी

दो महिलाओं की हत्या से सनसनी
Share

दो महिलाओं की हत्या से सनसनी, मेरठ में गुरूवार को दो महिलाओं की निर्मम हत्या से जनपद भर में सनसनी फैल गयी। हत्या की वारदातों से पुलिस भी सन्न है। दोनों ही हत्या ससुरालियों ने की हैं। यूं कहने को तमाम कानून हैं, लेकिन इसके बाद भी महिलाएं सुरक्षित नहीं।  लिसाड़ीगेट इलाके में गुरुवार को 21 साल की यासमीन की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति ने पत्नी को केमिकल पिला दिया। जहां अस्पताल में मौत हो गई। मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुर निवासी यासमीन (21 साल) पुत्री मेहरदीन की शादी दो साल पहले मेरठ के लिसाड़ीगेट के लक्खीपुरा निवासी मोनिस पुत्र अरीजुदीन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बेरहमी से मारपीट करते थे। दहेज में एक लाख रुपए व बाइक की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति आए दिन उत्पीड़न करता था। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात में महिला का अपने पति मोनिस से विवाद हुआ। जिसके बाद पति ने बेरहमी से मारपीट की।  इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इसके अलावा कंकरखेड़ा में इसके अलावा कंकरखेड़ा थाना के शिवलोक इलाके में गृहक्लेशन ने विवाहिता की जान ले ली। कहासुनी के दौरान महिला ने पति काे चांटा मार दिया। इससे उत्तेजित होकर पति ने हथोड़ा लेकर महिला के सिर पर अनगिनत वार किए। वह जब तक वार करता रहा, जब तक महिला की मौत नहीं हो गयी। महिला मदद को चिल्लाती रही, लेकिन कोई भी मदद को वहां नहीं आया। इस जघन्य हत्या कांड से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा पुलिस भी मौेके पर पहुंच गयी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना से मृतका के मायके में कोहराम मचा हुआ है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

@Back Home

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *