फाग के रंग मस्ती के संग

फाग के रंग मस्ती के संग
Share

फाग के रंग मस्ती के संग, योग विज्ञान संस्थान पंजीकृत पूर्वी जिला मेरठ द्वारा आज 5 रविवार को ईस्टर्न कचहरी रोड जगन्नाथ पुरी स्थित संतोष वाटिका योग केंद्र पर मस्ती, खुशियों और दिल को भिगो देने वाले रंगों के साथ होली का रंगोत्सव मनाया गया। भाजपा के बड़े व्यापारी नेता विपुल सिंहल सात फेरे गढ रोड ने बताया कि अक्षमा व सारिका द्वारा शंख ध्वनि के उद्घोष, सुनील सैन द्वारा ओम की ध्वनि और गायत्री मंत्र, संस्था के संरक्षक धनीराम, जिला प्रधान सुनील सैन, मंत्री अक्षमा व मेरठ महानगर योग संस्थान प्रभारी प्रदीप गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित करने के पश्चात हेमा थपलियाल व नीना अरोड़ा द्वारा कान्हा के भजन से फाग-फुहार कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सबसे बड़ा कौन लघुनाटिका की प्रस्तुति कर सारिका व इंदिराजी द्वारा मस्ती बिखेरी गई। मीनू शर्मा व उनकी टीम द्वारा होली पर रंग भरा नृत्य व आर्य समाज बुढ़ाना गेट योग केंद्र की रेखा व अन्य द्वारा लघुनाटिका हाय हंसी के रंग बिखेरे गए। बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ लघु नाटिका द्वारा सामाजिक विषय को बहुत ही रोचक रूप में प्रस्तुत किया गया। सोनल, विनीता, लक्ष्मी, रूबी, संगीता, सुगंधी, किरण, रजनी, ऋतु, स्वाति ने मस्ती और भक्ति से रंग भरा नृत्य , स्वामी शिक्षा सदन केंद्र की साधिका बबीता व अन्य ने हास्य से भरपूर नाटिका द्वारा मस्ती बिखेरी। कु० यशस्वी ने रुद्राष्टक पर नृत्य प्रस्तुत किया, वेदानशी व आर्थव द्वारा मन और तन को भिगोने वाले होली के गाने पर नृत्य का पूरा रंग जमाया। अन्य योग जिले के अधिकारियों जे पी गर्ग, बी पी थपलियाल, अशोक मिश्रा, लोकेश, बीके गुप्ता एवं संस्थान के महानगर प्रभारी प्रदीप गुप्ता ने कार्यक्रम के प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। संरक्षक धनीराम ने सबका धन्यवाद व्यक्त किया। मंच संचालन सुनील सैन व इंदिरा राजवंशी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने कान्हा संग फूलों की होली खेली। कार्यक्रम को फाग – फुहार की मस्ती का रंग देने में विपुल सिंघल, राजेंद्र कुमार, देवकरण ,सूरजभान, मुकुल सिंघल, आभा, सुधा, बीपी त्यागी, लोकेश, राजेश आदि का सहयोग रहा।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *