गणपति विसर्जन में सुधीर-शिप्रा

गणपति विसर्जन में सुधीर-शिप्रा
Share

गणपति विसर्जन में सुधीर-शिप्रा, मेरठ छावनी क्षेत्र के लालकुर्ती गुरूद्वारा रोड चल रहे गणपति महोत्सव के समापन के उत्सव पर आयोजित की गयी भव्य शोभयात्रा व विसर्जन उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता व व्यापार संघ के उपाध्यक्ष सुधीर रस्तौगी तथा मेरठ कैंट बाेर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष शिप्रा रस्तौगी शामिल हुए। गणपति विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान सुधीर व शिप्रा दंपत्ति ने इस मौके पर मौजूद भाजपाइयों व अन्य क्षेत्रवासियों के साथ रंग की होली भी खेली। वहां मौजूद सभी लोग इनको रंग लगाने को आतुर नजर आए। इससे पूर्व सुधीर रस्तौगी ने नारियल फोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद वहां से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। जिसमें सुधीर रस्तौगी व शिप्रा रस्तौगी शामिल रहे। मार्ग में जहां-जहां से भी गणपति विसर्जन शोभयात्रा गुजरी लोगों ने दोनों को जोरदार स्वागत किया साथ ही गणपति पर पुष्प वर्षा भी की गई। इस मौके पर जो अन्य लोग मौजूद रहे उनमें भाजपा छावनी मंडल के अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया, विभाग संपर्क प्रमुख अरूण जिंदल, अश्वनी खत्री तथा बड़ी संख्या में अन्य भाजपाई उनमें शामिल हैं। सुधीर व शिप्रा रस्तौगी ने इस साल बड़ी संख्या में गणपति के अनेक उत्सवों में भाग लिया। शहर के तमाम ऐसे गणपति उत्सव व विसर्जन शोभायात्राएं रही जहां भाजपा के ये दोनों नेता नजर आए। सुधीर रस्तौगी ने बताया कि राम लीला मंचन के कार्यक्रम भी शुरू होने जा रहे हैंं, जिसकी वजह से आने वाले कुछ दिन वह राम लीला मंचन आयोजनों के कार्य के कारण बेहद व्यवस्त रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान नवरात्र पर्व भी शुरू होने जा रहे हैं। इन आयोजनों को उनके परिवार को पूरे साल इंतजार रहता है। कैँट बोर्ड उपाध्यक्ष शिप्रा रस्तौगी ने बताया कि नवरात्र उत्सव के दौरान सार्वजनिक कार्यक्रमों के अलावा वह अपने निवास पर भी मां भगवती का भव्य दरबार सजाती हैं। पूरे नौ दिन तक मइया का गुणगाान चलता है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *