पत्नी के बियोग में दे दी जान-शख्स है महान

पत्नी के बियोग में दे दी जान-शख्स है महान
Share

पत्नी के बियोग में दे दी जान-शख्स है महान, -पांच बच्चों के पिता का पेड़ पर झूल रही थी लाश-

मेरठ। सदर बाजार थाना के मछेरान इलाके में पांच बच्चों के पिता का शव पेड़ पर झूला मिला। वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर सदर बाजार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। मिली जानकारी के अनुसार शहजाद पुत्र सईद परिवार के गुजारे के लिए कुछ भी छोटा मोटा काम कर लिया करता था। उसके पास आमदनी का कोई पक्का जरिया नहीं था। उसके पांच बच्चे हैं। दो बेटे जिनकी उम्र क्रमश: 20 व 22 साल बतायी गई है वो नौकरी पर बाहर रहते हैं। गुरूवार की दोपहर को शहजाद का शव मछेरान में जहां ट्रांसपोर्टरों की गाड़ियां खड़ी रहती हैं, वहां पेड़ पर लटका मिला। शहजाद को आसपास के सभी लोग जानते व पहचान थे। एक शख्स की नजर जब उस पर पड़ी तो उसने अन्य को बुला लिया। वहां भारी भीड़ जमा हो गयी। परिजनों को सूचना दी गयी तो रोते बिखते हुए वो भी वहां पहुंच गए। लोगों की मदद से शव को पेडेÞ से नीचे उतार गया। हालांकि पुलिस वालों के आने से पहले ही परिजन शव को घर ले गए। शहजाद की हत्या है या उसने आत्महत्या की है इसको लेकर जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं। लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस बीच यह भी जानकारी मिली है कि शहजाद का अपनी पत्नी से कुछ झगड़ा हो गया था। वह नाराज होकर बिजनौर के नगीना अपने मायके चले गई थी। इन दिनों वह वहीं पर है। माना जा रहा है कि गृहक्लेश के चलते ही उसने आत्महत्या की है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *