गोवंश की दुर्गति पर भरी हुंकार

गोवंश की दुर्गति पर भरी हुंकार
Share

गोवंश की दुर्गति पर भरी हुंकार, उत्तर प्रदेश सर्वदलीय गौरक्षा मंच के जिलाध्यक्ष आशीष वस्त ने मेरठ समेत प्रदेश भर में गोवंश की दुर्गति पर हुंकार भरते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार की ओर से गोवंश विशेषकर निराश्रित गोवंश की देखभाल, उनके भाेजन, बीमारी व रहने के लिए भरपूर मदद की जा रही है। गोवंश प्रेमियों के लिए यह गौरव की बात है कि योगी आदित्यनाथ जैसे गोवंश प्रेमी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को मिले हैं। योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद गोवंश खासतौर से निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए काफी कार्य हुआ है। प्रदेश भर में गोशाला के निर्माण व उनके इलाज की समुचित व्यवस्था की गयी है। लेकिन यह भी कटू सत्य है कि मेरठ सरीखे के कुछ स्थानों पर निराश्रित गोवंश कूडे कचरे के ढेरों पर जाकर पेट भरने को मजबूर हैं। इसका जीता जागता प्रमाण महानगर क्षेत्र नगर निगम के कूडा कचरा डलावघर हैं। इन डलावघरों पर निराश्रित गोवंश गंदगी में मुंह मारते देखे जा सकते हैं। कूडे कचरे पर आश्रित ये गोंवश कई बार प्लास्टिक व पोलीथिन की पन्नी भी निगल लेते हैं। इससे कई बार बीमार पड़ने के कारण उनकी मौत भी हो जाती है। आशीश वस्त ने नगर निगम प्रशासन से आग्रह किया है कि जो भी निराश्रित गाेवंश नजर आता है उसको निगम द्वारा संचालित गोशाला में भेजा जाए। वहां उनके चारे व रहने का समुचित प्रबंध प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कराया जा रहा है। सीएम योगी द्वारा गोवंश के संरक्षण व सुरक्षा के लिए समुचित धन की व्यवस्था के बाद भी यदि निराश्रित गोवंश कूडे कचरे के ढेरों पर पहुंचकर पेट भरने को मजबूर हैं तो इसके लिए कहीं न कहीं नगर निगम प्रशासन के अधिकारी ही जिम्मेदार हैं। आशीष वस्त ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है। निरिह गोवंश को लेकर इस प्रकार की निगम की लापरवाही किसी भी प्रकार सहन नहीं की जाएगी। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री को दी जाएगी ताकि यहां निराश्रित गोवंश की सुध ली जा सके।

‍@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *