गम और गुस्सा: 48 घंटे की मोहलत

गम और गुस्सा: 48 घंटे की मोहलत
Share

गम और गुस्सा: 48 घंटे की मोहलत, कारोबारी डीके जैन व उनकी पत्नी अंजू जैन की हत्या से पूरा मेरठ शहर गम और गुस्से में है। लोगों में जबरदस्त नाराजगी है। बातचीत में यह नाराजगी साफ समझी जा सकती है। यह नाराजगी कभी भी लाबा बनकर फूट सकती है। ऐसी नौबत न आए इसीलिए पुलिस को 48 घंटे का वक्त दिया गया है। लूट के लिए कारोबारी धन कुमार जैन व उनकी पत्नी अंजु जैन की हत्या करने वाले बदमाश को उनके अंजाम तक यदि नहीं पहुंचाया गया तो फिर आम आदमी सड़कों पर उतरने के लिए तैयार बैठा है। वहीं दूसरी ओर इस जघन्य हत्या कांड से एक बार फिर साबित हो गया है कि अपराधियों में खौफ नाम की कोई चीज नहीं है। यह सही है कि ज्यादातर वारदातों को खुलासा किया जा रहा है, लेकिन ऐसे खुलासे का भी क्या करेंगे जिससे जो चला गया मसलन जिनकी हत्या कर दी गयी वो अब लौटकर कभी नहीं आएंगे।

अंजु ने भी तोड़ा दम-हर एक आंख नाम

लूट के लिए घर में घुसे बदमाशों ने कायरना हरकत दिखाते हुए धन कुमार जैन की हत्या कर दी थी। उनकी पत्नी को गाेली मार दी। अंजू जैन का बागपत रोड स्थित केएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार की अल सुबह करीब दो से तीन बजे के बीच उपचार के  दौरान उनकी भी  सांसें थम गयीं। पहले धन कुमार जैन और चंद घंटे बाद अंजू जैन की मौत के बाद इस परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार वाले बदहवास हालत में हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि यह उनके साथ क्या हो गया। तमाम रिश्तेदार घर में जमा हैं। सुबह जब अंजु जैन का शव अस्पताल से घर पहुंचा तो दिल का दर्द आंसू बनकर बाहर गया । वहां जितने भी लोग मौजूद थे सभी की आंखें नम थीं और शायद नियती को भी कोस रहे थे कि हंसते खेलते परिवार पर यह दुखों का पहाड़ क्यों तोड़ दिया।

व्यापार संघ नेता पहुंचे

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता वारदात के बाद से लगातार परिजनों के साथ हैं। शुक्रवार की सुबह जब अंजू जैन की उपचार के दौरान मौत की जानकारी मिली तो अजय गुप्ता व अंकित मन्नु पीड़ित परिवार के साथ मौजूद थे। अजय गुप्ता व अंकित मन्नु ने इस संवाददाता को बताया की जघन्य वारदात अंजाम दी गयी है। पूरा शहर इससे स्तब्ध है। लेकिन यह वक्त राजनीतिक करने का नहीं है। आला अधिकारियों से बराबर संपर्क बनाया हुआ है। वारदात को खुलासे के लिए पुलिस को 48 घंटे का वक्त दिया गया है। वारदात के खुलासे के लिए यदि सड़कों पर भी उतरना पड़ा तो उतरेंगे। इसके लिए आज बैठक कर रणनीति तय की जाएगी।

गुस्साए लोग बैठे सड़क पर

अंजू का शव जब घर पहुंचा तो वारदात से आसपास के गुस्साए लोग धन कुमार जैन के घर के बाहर ही सड़क पर बैठ गए। उस वक्त अजय गुप्ता व अंकित मन्नु वहीं पर मौजूद थे। दूसरी ओर लोगों ने वहां हंगामा व नारेबाजी करनी शुरू कर दी। उनका कहना था कि वारदात को चौबीस घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। धन कुमार जैन की हत्या के बाद बदमाशों की गोली से घायल अंजू जैन की भी उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। लोगों ने मांग की कि हत्याराे का सुराग लगाकर उन्हें भी मौत की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह घटना पुलिस को सीधी चुनौती है। हालांकि परिजनों ने कहा कि राजनीति न करें। हम दुखी हैं, लेकिन पुलिस के रवैये को लेकर उन्होंने शिकायत भी बयां की।

कल ये हुआ था-आज ये हुआ-कल क्या होगा

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले स्पोर्ट कारोबारी की गुरूवार की लूट का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बदमाशों ने उनकी पत्नी अंंजू को भी गोली मार दी थी।  अंजू का बागपत रोड स्थित केएमसी में इलाज चल रहा था। आईजी नचिकेता झा, एसएसपी रोहित सजवाण व एसपी सिटी पीयूष कुमार मौके पर पहुंच गए थे। शुक्रवार की अल सुबह अंजू ने भी उपचार के दाैरान दम तोड़ दिया। पहले डीके जैन और आज अंजू की मौत की घटना से पूरा शहर स्तब्ध है। वहीं दूसरी ओर पुलिस के आला अधिकारियों पर भी घटना को लेकर प्रेशर है। शुक्रवार को व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता व अंकित गुप्ता मन्नु समेत कई व्यापारी नेता मौके पर पहुंचे। नवीन गुप्ता वाले व्यापार संघ ने अपार चैंबर जीमखाना मैदान में बैठक बुलायी। एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि कई टीमें लगी हैं। हर हाल में वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

क्या मेरठ बंद की हिम्मत जुटाएंगे

एक दौर ऐसा भी था जब संयुक्त व्यापार संघ के नेता व्यापारियों के साथ होने वाली वारदातों को लेकर एक ही झटके में मेरठ बंद का एलान कर दिया करते थे। वर्तमान में दो-दो संयुक्त व्यापार संघ हैं। यानि संयुक्त व्यापार संघ के नाम पर दो-दो इंजन मगर विपरीत दिशा में। शहर के व्यापारी अब दोनों ही व्यापार संघों से सवाल पूछ रहे हैं कि लूट के लिए व्यापारी और उनकी पत्नी की हत्या की गयी है। क्या मेरठ बंद का साहस जुटाया जा सकेगा। मेरठ के आम व्यापारी द्वारा पूछे जा रहे इस सवाल का उत्तर नवीन गुप्ता व अजय गुप्ता को देना है। हालांकि दोनों की ओर से बैठक कर रणनीति तय करने की जानकारी दी गयी है।

@Back Home

 

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *