पति पत्नी और वो-थाने पहुंचा फैमली ड्रामा

पति पत्नी और वो-थाने पहुंचा फैमली ड्रामा
Share

पति पत्नी और वो-थाने पहुंचा फैमली ड्रामा, सिविल लाइन के सूरज कुंड इलाके में शुक्रवार को पति पत्नी और वो के चक्कर में बड़ा फैमली ड्रामा हुआ। पति और वो के बीच जमकर मारपीट हुई। हंगामे के चलते मौके पर पुलिस पहुंच गयी। पत्नी का झुकाव काफी हद तक पति के बजाए दूसरी ओर नजर आया। पूरे फूलबाग में चर्चा बना हुआ है। सिविल लाइन के फूलबाग निवासी सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले एक शख्स की 17 साल पहले शादी हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। पत्नी सिलाई का अपना खुद का काम संभालती हैं। एसके रोड पर उनकी अपनी दुकान है। करीब डेढ साल पहले ऊंचा पीर किदवाई नगर निवासी एक शख्स काम के लिए पहुंचा। उसने असली पहचान छिपा कर अपना परिचय दिया। वह काफी जल्द काम के साथ परिवार में भी घुल मिल गया। घुलने मिलने से ज्यादा उसने रिश्ते बना लिए। कहते है कि इश्क और मुश्क छिपते नहीं। ऐसा ही इस मामले में हुआ। पहलचान छिपाने वाले शख्स व सिलाई का खुद का काम संभालने वाली महिला के बीच के रिश्ते पति पर खुल गए। घर में काफी विवाद हुआ। अंतोगत्वा किदवाई नगर निवासी शख्स पर रेप का आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया गया। वह छह माह बाद जमानत पर बाहर आया।

शुक्रवार की दोपहर  को उक्त शख्स महिला की दुकान पर जा पहुंचा। बताया जाता है कि अभी दोनों बातचीत ही कर रहे थे कि महिला का पति वहां आ पहुंचा। पति और पत्नी के वो के बीच कहासुनी और मारपीट हुई। मारपीट भी ऐसी कि दोनों अच्छे खासे चोटिल हो गए। वहां हंगामा हो गया। हंगामे की जानकारी पर भाजपा के पूर्व पार्षद अंशुल गुप्ता वहां पहुंच गए। उन्होंने अपनी मदद के हैण्डलूम वस्त व्यापारी संघ के प्रधान अंकुर गोयल को थाना सिवल लाइन आने को कहा। अंकुर गोयल अपने साथ नील कमल रस्तौगी, पूर्व प्रधान नवीन अरोरा, राहुल जैन, विपल जैन, पंकज बंसल, विशाल सिंहल, उमेश गुप्ता, विपिन रस्तौगी, शिव मोहन शर्मा आदि दर्जन भर से ज्यादा को लेकर वहां पहुंच गए। थाना सिविल लाइन में भी फैमली ड्रामा जारी रहा। आरोपी युवक का कहना था कि वह तो महिला से यह कहने आया था कि 8 जुलाई को बयान की तारीख है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में यूं कहने को तो महिला पति के साथ थी लेकिन उसका झुकाव आरोपी के प्रति नजर आया। पुलिस अभी मामले की जांच की बात कह रही है।

भापाइयों ने राहुल गांधी  का पुतला फूंका

मेरठ। आपत्ति जनक बयान को से नाराज भाजपाइयों ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला  फूंका। भाजपा नेता अंकुग गोयल के नेतृत्व में बड़ी  संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली के खंदक पुल के समीप जमा हुए। उन्होंने राहुल गांधी पर हिन्दू विरोध का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता ही हिन्दू विरोध है। प्रदर्शनकारियों में अंकुर गोयल, नील कमल रस्तौगी, पूर्व प्रधान नवीन अरोरा, राहुल जैन, विपल जैन, पंकज बंसल, विशाल सिंहल, उमेश गुप्ता, विपिन रस्तौगी, शिव मोहन शर्मा आदि ने जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *