जाहिद व नसीम ने चुनाव हरवाया

जाहिद व नसीम ने चुनाव हरवाया
Share

जाहिद व नसीम ने चुनाव हरवाया, मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नफीस सैफी ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस सचिव नसीम खान पर विधानसभा चुनाव हरवाने का आरोप लगाया है। विधानसभा चुनाव में अपनी हार पर एक गोपनीय बतायी गयी रिपोट तैयार कर उन्होंने कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी   को सौंपी है। साथ ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद अंसारी व प्रदेश कांग्रेस सचिव नसीम खान पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का आग्रह कांग्रेस आला कमान से किया है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार का पोस्टमार्टम शुरू हो गया है। जो प्रत्याशी हारे हैं उन्होंने हार का ठीकरा संगठन के माथे फोड़ना शुरू कर दिया है। नफीस सैफी ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस सचिव पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान सहयोग के लिए अनेक बार बुलाया लेकिन दोनों में कोई भी उनके चुनाव में सहयोग के लिए नहीं आया। दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष व संगठन के प्रदेश सचिव पर चुनाव में उनसे पैसे मांगे जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि आला कमान ने चुनाव का जो सिंबल उनके लिए भेजा था, वह भी उन्हें नहीं दिया गया। दोनों ने सिंबल देने के लिए मोटी रकम की मांग की। नफीस का यह भी कहना है कि जब उन्होंने इसकी शिकायत पार्टी आला कमान से की, उसके बाद ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद अंसारी व प्रदेश कांग्रेस सचिव नसीम खान ने उन्हें पार्टी का सिंबल दिया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये दोनों पदाधिकारी साजिश कर रहे थे। कांग्रेस प्रत्याशी की हार के लिए मुख्य रूप से ये दोनों ही जिम्मेदार हैं। नफीस सैफी का यह भी आरोप है कि दोनों ही नेताओं ने उनका अंधाधुंध पैसा खर्च कराया। यह सब इन्होंने सपा के प्रत्याशी रफीक अंसारी के इशारे पर किया। उन्होंने बताया कि सपा विधायक रफीक अंसारी से शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद अंसारी की रिश्तेदारी है। सपा प्रत्याशी को जिताने के लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस के प्रत्याशी को हरावाने का काम किया है। इस संबंध में जाहिद अंसारी व नसीम खान से संपर्क किया, लेकिन बात नहीं हो सकी।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *