जयंती पर डा. अंबेडकर का भावपूर्ण स्मरण

जयंती पर डा. अंबेडकर का भावपूर्ण स्मरण
Share

जयंती पर डा. अंबेडकर का भावपूर्ण स्मरण, देश को संविधान देने वाले डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर तमाम दलों व समाजिक तथा राजनीतिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धा से याद किया। इस मौके पर नगर में अनेक कार्यक्रम हुए। शहीद स्मारक पर प्रदर्शनी लगायी गयी। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने इसका उदघाटन किया। इस मौके पर महानगर भाजपाध्यक्ष मुकेश सिंहल,सरबजीत कपूर, चौधरी यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश काजला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद अंसारी, नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रंजन शर्मा प्रभाकर, अखिल कौशिक आदि कांग्रसियों ने कचहरी चौराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सामाजिक कार्यकर्ता जूही त्यागी ने भी डा. अंबेडकर को याद किया। इसके अलावा सामाजिक समरसता पर गोष्ठी भी की गयी। इसके मुख्य अतिथि जन वीके सिंह रहे। इसमें सांसद के अलावा तमाम भाजपाई शामिल हुए। सभी ने डा. अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने व उनके सिद्धांत अपनाने पर बल दिया।

सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल आदि ने कचहरी स्थित डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जयंती पर डा. अंबेडकर का भावपूर्ण स्मरण, कार्यक्रम संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार सोनकर रहे। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी डॉक्टर सरोजनी अग्रवाल, राज कुमार सोनकर, हर्ष गोयल, महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी, कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा,  पूर्व मेयर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा, डॉक्टर राजेश, अश्वनी माधवपुरम, राजकुमार मांगलिक, अंकुर गोयल, नवीन अरोरा आदि मौजूद रहे। कैंट बोर्ड की उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने महानगर में अंबेडकर जयंती के कई कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने डा. अंबेडकर को दलितों व समाज के कमजोर वर्ग का मसीहा बताया। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो डा. अंबेडकर के सिद्धांतों को मानती है सीसीएसयू में डा. अंबेडकर को याद किया गया। छात्र नेता विजय बहादुर के नेतृत्व में छात्रों में डॉ. आंबेडकर के बताए रास्तों पर चलने की शपथ ली।  इस दौरान डॉ. सुशील गौतम, एडवोकेट अर्पित वर्मा, सनी सिंह, सोनू हसनपुर, राहुल, तीरथ सिंह, मोहित रस्तोगी, मोनू राणा, ऋतिक जाटव, अमन प्रताप, दिव्य राज, पेरू जाटव, दीपांशु आर्य, निखिल, निक्की एवं मनीष मौजूद रहे। फिल्म अभिनेत्री अर्चना गौतम और किरण आरसी जाटव ने अंबेडकर चौराहे पर आयोजित गोष्ठी में पहले डॉक्टर आंबेडकर के चित्र पर फूल माला अर्पित की।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *