कर्मचारियों का जोरदार शक्ति प्रदर्शन

कर्मचारियों का जोरदार शक्ति प्रदर्शन
Share

कर्मचारियों का जोरदार शक्ति प्रदर्शन, हस्तांतरण नीति के विरोध में  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर महानिदेशक स्वास्थ्य भवन पर विशाल धरना देकर कर्चारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष ने जबरदस्त हुंकार भरी। वह काफी देर तक जानलेवा गर्मी व धूप की परवाह किए बगैर देर तक सड़क पर ही बैठे रहे। उन्होंने स्थानांतरण नीति में धांधली का भी आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी कर्चारियों ने विरोध स्वरूप स्वास्थ्य भवन पर विशाल धरना प्रदर्शन किया। मेरठ से भी भारी संख्या में  सैकड़ों  कर्मचारी इसमें शामिल हुए। धरना स्थल पर का संचालन डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला ने किया। अध्यक्षता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुरे| कुमार रावत ने की। प्रदेश महामंत्री अतुल मिश्रा ने सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्य सचिव द्वारा बनाई गई सूची में| स्थानांतरण नीति का घोर उल्लंघन किया गया है। जिसमें दिव्यांग जो कर्मचारी आज हमारे बीच में नहीं है और जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं,  जिले के पदाधिकारी, एक जिले में तैनात पति पत्नी का स्थानांतरण भी कर दिया गया है।  जिन कर्मचारियों के चयन सेवानिवृत्त का समय  भी कम रह गया है उनको भी इसमें शामिल कर दिया गया है। मेरठ जिले के कर्मचारी नेता विपिन त्यागी ने भी अपने संबोधन में कहा कि जिन फार्मेसी स्टोर का मेडिकल कॉलेज से स्थानांतरण कर दिया गया है उनकी जगह अन्य की तैनाती नहीं की गई है।  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि इस स्थान तरण नीति से प्रदेश की जनता को परेशानी होगी।  विशाल धरने प्रदर्शन में प्रदेश के हर जिले के कर्मचारी नेताओं ने अपने साथियों के साथ भाग लिया।  मेरठ से विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने प्रदर्शन में भाग लिया। मेरठ से पहुंचे कर्मचारियों में मुख्य रूप से महिपाल सिंह संजय राणा अनिल वर्मा सुंदर लाल विश्वकर्मा, सिंचाई विभाग से विनय त्यागी| सहित कई कर्मचारी नेता धरने प्रदर्शन में मौजूद रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *