खिर्वा रोड व्यापार संघ का शपथ ग्रहण

खिर्वा रोड व्यापार संघ का शपथ ग्रहण
Share

खिर्वा रोड व्यापार संघ का शपथ ग्रहण, व्यापार संघ श्रद्धापुरी खिरवा रोड कंकरखेड़ा मेरठ का शपथ ग्रहण समारोह लॉयल बैंकट हॉल मैं संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह करनैल, मंत्री अनुज सिंघल, परविंदर त्यागी, संजीव जिंदल, अमित बंसल आदि का स्वागत व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने माला व पटका पहनाकर किया। अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापारी हित में कार्य करने की बात कही। संयुक्त व्यापार संघ के समस्त पदाधिकारियों ने संरक्षक सूबेदार हरपाल सिंह बिल्लू तोमर, ब्रहम सिंह मलिक, अध्यक्ष गोपाल बंसीवाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण गोस्वामी, महामंत्री संजय शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलजीत सिंह, उपाध्यक्ष नीरज शुक्ला, संजय उपमन्यु, बंटी बरनाला, मंत्री मनोज, महकार सिंह, रमन चौधरी, प्रदीप पवा,र पदाधिकारियों को अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने माला व पटका पहनाकर शपथ दिलाई। नवीन गुप्ता ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन व्यापारियों की लड़ाई मेंं लगा दिया है। संयुक्त व्यापार संघ को एक पहचान दिलायी। लेकिन यह सब इतना आसान नहीं था। आज यदि संयुक्त व्यापार संघ निर्वाचन को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है तो इसके लिए तमाम पदाधिकारियों का एक टीम वर्क है। सभी ने कुर्बानी दी है। नवीन गुप्ता ने खिर्वा रोड व्यापार संघ के तमाम पदाधिकारियों से कहा कि सत्य के लिए कभी भी पीछे न हटें। एकजुट रहें। व्यापार समाज की असली तातक उनकी एकजुटता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईमानदारी व सत्य के मार्ग पर चलें। संयुक्त व्यापार संघ निर्वाचित उनके साथ है। नवीन गुप्ता ने कहा कि मेरठ का एक-एक व्यापारी उनके परिवार के सदस्य के समान  है। और किसी भी परिवार का मुखिया यह कभी भी बर्दाश्त नहीं कर सकता कि उसके परिवार के किसी सदस्य को किसी प्रकार की हानि हो। लेकिन संयुक्त व्यापार संघ निर्वाचित रूपी इस परिवार की असली ताकत आप सभी आम व्यापारी हैं। नवीन गुप्ता की भी ताकत मेरठ के व्यापारी हैं। उनकी एकजुटता है। इस एकजुटता को हमेशा बनाए रखें।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *