महानगर भाजपा कार्यकारिणी की बैठक

महानगर भाजपा कार्यकारिणी की बैठक
Share

महानगर भाजपा कार्यकारिणी की बैठक, भाजपा मेरठ महानगर की कार्यकारणी बैठक हरमन सिटी कार्यालय मेरठ में सम्पन हुई। बैठक की  अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष  मुकेश सिंघल ने की।  प्रथम सत्र का संचालन महामन्त्री महेश बाली ने किया और मुख्य वक्ता सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह रहे। मुख्य वक्ता कर्मवीर सिंह ने पदाधिकारियों व जो भी अन्य संगठन से जुड़े लोग मौजूद थे, उन्हें बताया कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने समाज के सभी वर्ग के लोगों के कल्याण कार्य किए हैं। भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास के आधार पर काम कर रही है। विपक्षी दलों के पास कोई कार्य नहीं है। न ही उनके पास कोई ऐजेंडा है। देश की जनता ने ही विपक्ष को ऐजेंडा विहिन कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने सभी मोर्चों पर शानदार काम किया है। इस काम को कार्यकर्ता जनता के बीच लेकर जाएं। लोगों के बीच बने रहना बेहद जरूरी है। साथ ही यह भी जो भी सरकार ने जनकल्याणकारी कार्य किए हैं उन्हें देश की जनता को अवश्य बताएं। दूसरे सत्र का संचालन महामन्त्री अरविन्द गुप्ता मारवाड़ी ने किया तथा मुख्य वक्ता सांसद राजेन्द्र अग्रवाल रहे। तृतीय सत्र का संचालन महामन्त्री पीयूष शास्त्री ने किया तथा मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री एमएलसी अश्वनी त्यागी रहे । राजनीतिक विषय महामन्त्री राजकुमार सोनकर ने रखे । कार्य समिति में आये सभी पदाधिकारीगण , सदस्य, मंडल अध्यक्ष, पूर्व महानगर अध्यक्ष, आदि सभी का आभार। कार्यकारिणी की बैठक में सबसे ज्यादा जोर कानून व्यवस्था पर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किए जा रहे कामों पर दिया गया। उन्होंने कहा कि अपराधियों ने प्रदेश छोड़ दिया है। उत्तर प्रदेश आज अपराध मुक्त है। इसके अलावा केंद्र की सरकार सभी वर्ग के लोगों के लिए काम कर रही है। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास दिए गए हैं। मुफ्त राशन की सुविधा भी दी गयी है। विपक्ष के पास केवल आलोचना करने के कोई काम नहीं है। विपक्ष के दुष्प्रचार का कार्यकर्ता जवाब दें।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *