लड़की बोली कोई छेड़खानी नहीं

लड़की बोली कोई छेड़खानी नहीं ,
Share

लड़की बोली कोई छेड़खानी नहीं, छेड़खानी के नाम पर हंगामा व आरोप लगाने वालों के उस वक्त चेहरे लटक गए जब लड़की ने कहा कि कोई छेड़खानी नहीं हुई है उसके साथ। यह पूरा मामला मेरठ के मवाना के पीजी कालेज का है। हुआ यह कि  मवाना के कृषक डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को बीए सेकेंड ईयर का पेपर था। इस समय वेलेंटाइन वीक चल रहा है। इसमें शुक्रवार को टेडीबियर डे है। कॉलेज के एक लड़के ने अपनी प्रेमिका को टेडी गिफ्ट कर दिया। कुछ लोगों ने करते देख लिया। इसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस को शिकायत कर दी कि छात्र लड़की को छेड़ रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़के को पकड़ा और पूछताछ की। लड़का, लड़की दोनों से पूछताछ हुई। गर्लफ्रेंड टेडी देने और छेड़खानी की बात से साफ मुकर गई। इसके बाद मामला शांत हो गया। पुलिस की पूछताछ के बाद मामला शांत हो गया। लेकिन, कॉलेज में टेडी देकर छेड़ने की बात किसी ने कॉलेज की प्रबंध समिति की सचिव अर्चना वर्मा से कर दी। मूलरूप से मवाना और वर्तमान में गंगानगर की रहने वाली अर्चना वर्मा छेड़खानी की सूचना मिलते ही कॉलेज पहुंच गई। अर्चना वर्मा ने कॉलेज में पहुंचने के बाद स्टाफ से मामले की जानकारी लेनी शुरू कर दी। इस पर कॉलेज स्टाफ का एक व्यक्ति अर्चना का वीडियो बनाने लगा। यह देख कर अर्चना भड़क गईं। इसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। सबके सामने अर्चना और स्टाफ आपस में झगड़ने लगे। अर्चना ने स्टाफ पर गलत वीडियो बनाने और छेड़खानी का आरोप भी लगाया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *