13 को युवा कांग्रेस की हुंकार

13 को युवा कांग्रेस की हुंकार
Share

13 को युवा कांग्रेस की हुंकार, राष्ट्र व्यापी समस्याओं को लेकर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता 13 फरवरी को हुंकार भरेंगे। यह जानकारी आज शुक्रवार को युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर युगांश राणा ने  मेरठ शहर के जीमखाना मैदान के सामने स्थित अपार चैंबर में बुलायी गयी प्रेस वार्ता में मीडिया को दी। संगठन के जिलाध्यक्ष अवश्वनी गुर्जर, संगठन के महानगर अध्यक्ष सैय्यद आमिर रजा, जुबैर कुरैशी, शिवा सैनी, अनिरूद्ध गोस्वामी, फैसल मंसूरी, साद प्रधान, उमर दराज, सादाक कुरैशी, इकराम कुरैशी पार्षद, हरिओम सोनकर, पीटर हैरीसन, सरसाज सैफी, मुखिया अफजाल, केडी शर्मा, अरूण कौशिक,  विल्सन गुर्जर आदि भी शामिल रहे। युगांश राणा ने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी युवाओं को नाैकरी नहीं मिल पा रही हैं। परीक्षा पेपर लीक हो रहे हैं। नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं के पेपर भी लीक हो रहे हैं। देश के किसानों की समस्या किसी से छिपी नहीं है। वेस्ट यूपी को शुगर बाउल कहा जाता है, लेकिन गन्ना किसानों को उनके बकाए का भुगतान नहीं किया जा रहा है। एमएसपी के मुददे पर सरकार पूरी तरह से नंगी हो चुकी है। आवारा छुट्टा पशुओं की समस्या पहाड बनती जा रही है। खुद भाजपा सरकार को भी समझ नहीं आ रहा है कि आवारा पशुओं की समस्या से कैसे निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि छुटटा पशुओं की समस्या किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। युगांश राणा ने कहा कि इन तमाम समस्याओं को लेकर 13 फरवरी को जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। युवा कांग्रेसी इसके लिए जनता के बीच जाग्रति अभियान भी चला रहे हैं।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *