मेरठी कांग्रेसियों का जलवा

मेरठी कांग्रेसियों का जलवा
Share

मेरठी कांग्रेसियों का जलवा, मेरठ के कांग्रेसियों ने दिल्ली में जलवा नजर आता है। इन्फाेर्समेंट डायरेक्टर कार्यालय में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से लगातार तीन दिन से चल रही पूछताछ और लगातार तीन ही दिन से देश भर के कांग्रेसियों के साथ-साथ मेरठ के कांग्रेसियों ने भी दिल्ली में जाकर दम दिखाया है। पहले दिन मेरठ से नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रंजन शर्मा प्रभाकर के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी एआईसीसी पहुंचे थे। वहां से राहुल प्रियंका के पीछे-पीछे ईडी दफ्तर के लिए जब चले तो बीच में पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मेरठी कांग्रेसियों की यदि बात की जाए तो बुधवार समेत लगातार तीइ दिन से नई दिल्ली में अपने नेता के समर्थन को जा रहे हैं। पुलिस के लाठी डंडे खा रहे हैं और गिरफ्तारियां भी दे रहे हैं। कांग्रेसी इन दिनों खासे जोश में हैं। कुछ पुुरााने कांग्रेसी बताते हैं कि कांग्रेसियों का दमखम तभी नजर आता है जब वो विपक्ष में होते हैं। जैसा कि अब तीन दिन से दिखाई दे रहा है। कांग्रेस नेता रंजन शर्मा का कहना है कि इस बार भाजपा अपने ही दांव में फंस गयी है। अमेरिका से कांग्रेस नेता सतीश शर्मा ने भी राहुल गांधी को परेशान करने के आरोप भाजपा की केंद्र सरकार पर लगाते हुए कहा कि इससे कांग्रेसी डरने या पीछे हटने वाले नहीं। बुधवार को शहर सेवादल के अध्यक्ष विनोद सोनकर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने दिल्ली में गिरफ्तारियां दीं।  राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस सेवा दल राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के नेतृत्व में के कार्यकर्ताओं हिरासत में ले लिया। विनोद सोनकर मेरठ महानगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष, पश्चिम जोन अध्यक्ष अनिल देव त्यागी, अमित गोयल, इकराम चौधरी, रवि सोनकर,  विपिन,  रोहित पासी, रवि कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को  गिरफ्तार करके डाबरी थाने में ले गए हम सब कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के समर्थन में जेल जाने को तैयार और अपनी एक खून का एक कतरा कांग्रेश के लिए कुर्बान कर देंगे। विनोद सोनकर ने कहा कि यह सरकार आताताई है। इसे उखाड़ फैंकेंगे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *