मुकेश सिंहल हुए आरती में शामिल

Share

मुकेश सिंहल हुए आरती में शाामिल, भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंहल समेत कई अन्य भाजपाई गणपति की आरती में शामिल हुए। मेरठ में  भाजपा छावनी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजली गुप्ता ने मुकेश सिंहल समेत सभी का स्वागत किया। इन दिनों लाल कुर्ती में अरुण जिंदल की प्रेरणा से चल रहे गणपति मोहत्सव में,  दूसरे दिन लाल कुर्ती गुरुद्वारा रोड पर आठवीं में गणपति महोत्सव में गणपति जी की आरती में  मुख्य अतिथि के रुप में आए महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल,  महानगर महामंत्री महेश बाली,  महानगर मंत्री दीपक शर्मा, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा, महानगर महामंत्री युवा मोर्चा पियूष शर्मा, कार्यक्रम के सहसंयोजक विशाल कनौजिया, अनुज यादव, जतिन भाटिया, आशीष असवाल, सौरभ अग्रवाल, निपल चंदेल, समाजसेवी अश्वनी खत्री, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अंजली गुप्ता, वार्ड 2 अध्यक्ष मोहित आनंद, राजेश गुप्ता, मंत्री आकांक्षा कनौजिया, आलोक रस्तोगी, उपस्थित रहे। मनमोहन भल्ला ने आरती के इस भव्य कार्यक्रम आयोजन का सफल संचालन किया। आरती में क्षेत्र में नागरिक भी भारी संख्या में मौजूद रहे। महिला व बच्चों की संख्या में भी काफी रही। इस मौके पर भाजपा छावनी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजली गुप्ता ने सभी अतिथियों का आयोजन समिति की ओर से स्वागत किया। सभी ने आरती गुप्ता का आभार व्यक्त किया। भाजपा छावनी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजली गुप्ता संगठन के कार्यों के अलावा सामाजिक व धार्मिक कार्यों में भी हमेशा आगे रहती हैं। इसके लिए समाज में उनकी अलग ही पहचान है। मेरठ के छावनी क्षेत्र में जहां जहां भी गणपति विराजमान हैं वहां सभी स्थानों पर हो रहे आयोजनों में अंजली गुप्ता भरपूर सहयोग कर रही हैं। उनके इस कार्य से पूरे कैंट क्षेत्र के लोग बहुत खुश हैं। इस संबंध में अंजली गुप्ता का कहना है कि इसका सारा श्रेय भगवान गणेश जी को जाता है। उनकी कृपा से ही यह सब संभव हो सकता है। वह चाहती हैं कि प्रभु गणपति गणेश सभी के विध्न व बाधाएं हर लें। सभी ओर खुशहाली हो।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *