नगर पालिका में तालाबंदी कर दिया धरना

नगर पालिका में तालाबंदी कर दिया धरना
Share

नगर पालिका में तालाबंदी कर दिया धरना, मेरठ  मवाना। (मुकेश कौशिक ) भारतीय किसान यूनियन के मंडल महामंत्री नरेश चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर पालिका में धरना प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर पानी अमृत सरोवर के तहत मवाना के मुबारिकपुर रोड़ पर तैयार की जा रही पानी की टंकी का मुख्य मार्ग पर निर्माण होने को रुकवाए जाने की मांग की गई। इस दौरान सभी धरनारत किसानों ने पालिका में मुख्य गेट के साथ साथ सभी दफ्तरों में तालाबंदी भी कर मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड गये। किसानों ने चेतावनी देते हुए बताया कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता तब तक धरने से नहीं उठेंगे। किसानों की चेतावनी के बाद अधिशासी अधिकारी राजीव जैन द्वारा धरनारत किसानों के बीच आकर समाधान का आश्वासन दिया लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसी बीच धरने की जानकारी मिलने के बाद तहसील प्रशासन से नायब तहसीलदार सचिन कुमार मौके पर पहुंच गए तथा किसानों को टंकी को मुख्य मार्ग पर नहीं बनाए जाने का आश्वासन दिया तब जाकर कहीं धरना दे रहे किसान शांत हो सके। इस दौरान नरेश चौधरी,धीरज चौधरी,आदेश,नीरज, सोहित,अनंगपाल,मोहित,नीरज आदि मौजूद रहे।

पूनम ने भाजपा सरकार को बताया किसान विरोधी


मवाना । संयुक्त किसान मजदूर संगठन के बैनर तले मवाना-हस्तिनापुर रोड स्थित एक मंडप में कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम से पूर्व संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पंडित का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर पूनम पंडित ने मवाना पहुंचने पर संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और ट्रैक्टर चलाकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। संगठन के वरिष्ठ वक्ताओं ने कार्यक्रम में पहुंचे किसानों को संबोधित किया। संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पंडित ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार को जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। किसानों को बर्बाद कर आत्महत्या करने को विवश कर दिया है। किसानों की आय दोगुनी करने के आश्वान पर खरी नहीं उतर सकी है।
सोमवार दोपहर करीब दो बजे मवाना- हस्तिनापुर रोड स्थित गार्डन सिटी मंडप में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची संयुक्त किसान मजदूर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पंडित का सिक्ख समुदाय के लोगों ने पटका एवं तलवार भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचे संगठन से जुड़े वक्ताओं ने किसानों को एकजुट होकर अपनी लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि संगठन किसी पार्टी से जुड़ा संगठन नहीं है मात्र किसानों की हित में आवाज उठाने वाला है। समापन से पहले कार्यक्रम में पहुंची संगठन अध्यक्ष पूनम पंडित ने किसानों को एकजुट करने एवं अपने हकों की लड़ाई लड़ने की आवाज उठाई। कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने किसानों को खोखला कर दिया। जिसकी दोषी भाजपा सरकार को ठहराया।
पूनम पंडित बोली कि देश के किसानों को भाजपा सरकार बर्बाद करने पर तुली हुई हैं। किसानों की आय दोगुनी करने के आश्वासन पर अभी तक खरी नहीं उतर सकी है। 2014 से 2019 और 2019 से 2022 में जनता ने बदलाव करते हुए नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया था लेकिन आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में देश की जनता सिरे से नकारते हुए दोबारा बदलाव करने का मन बना चुकी है। इस दौरान मणिपुर, हरियाणा में हुई हिंसा पर तीखी बोली। कहां कि उक्त कार्यक्रम को कराने के लिए उनके संगठन की जिलाध्यक्ष पूजा जाटव तहसील प्रशासन व स्थानीय पुलिस से अनुमति मांगी लेकिन सरकार के नुमाइंदे अनुमति जारी नहीं कर सके। अनुमति नहीं देने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पंडित ने नाराजगी जताई। मुजफ्फरनगर में हुई शिक्षा के मंदिर के कृत्य पर कटाक्ष करते हुए पूनम पंडित ने कहा कि शिक्षक प्रथम धर्म है कि सभी में समान शिक्षा का अधिकार दिया जाए। प्रशासन द्वारा की गई सख्ती पर बोली कि जिला स्तरीय महापंचायत की जाएगी जिसकी आवाज मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी तक पहुंचेगी। कहा कि तिरंगे की शान में देश का सर झुकता है चंद कागज के टुकड़े हिंदुस्तानी होने का प्रूफ नहीं होता‌ है इस देश के चमन को सभी ने अपने खून से सींचा है। भारत नफरत से नहीं प्रेम से चलता है। एमएसपी लागू कराने के लिए हमने संघर्ष किए हैं और जीते हैं। नूंह में झगड़ा राजनैतिक था भीड़ में शरारती तत्वों को भेजकर सांप्रदायिक हिंसा कराई गई। स्थानीय समस्याओं के लिए लिखित में देकर निदान कराने का प्रयास होगा। बिजली के बिलों को आधा कराए जाने का प्रयास किया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाली के लिए देश में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव शहाबुद्दीन,महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन तंवर, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सचान,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश अवाना,प्रदेश महासचिव धर्म सिंह वाल्मिकी,प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र गुर्जर,प्रदेश उपाध्यक्ष रवि भाटी,युवा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूजा जाटव,किसान नेता सुंदर भाटी,किसान नेता संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *