नहीं रहे कावेरी वाले मयंक गुप्ता

नहीं रहे कावेरी वाले मयंक गुप्ता

नहीं रहे कावेरी वाले मयंक गुप्ता, कावेरी ट्रैवल्स के मालिक श्री मयंक गुप्ता जी का आज अमरनाथ यात्रा के दौरान पवित्र गुफा के बाहर हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 13 जुलाई को मेरठ सेवा भारती के जत्थे के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए बस द्वारा रवाना हुए थे। उनका पार्थिव शरीर हेलीकॉप्टर के माध्यम से देर शाम तक मेरठ पहुंचने की उम्मीद है। यह जानकारी सेवा भारती मेरठ महानगर के अध्यक्ष श्री छविंद्र सैनी जी द्वारा फोन पर दी गई। उनके निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। यह दुखद खबर जब यहां पहुंची तो परिवार पर मानों दुखों का पहाड़ टूट गया हो। निधन की खबर मिलते ही शहर भ्रर के तमाम लोग मयंक के निजी अवास पर पहुंचने शुरू हो गए। तमाम लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सामाजिक कार्यक्रम विपुल सिंहल, ऋचा सिंह आदि ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मयंक का यूं चले जाना सभी के लिए बड़ा दुख है। उनकी कमी हमेशा खलेगी। उल्लेखनीय हे कि विगत दिनों संस्कार भारती की ओर से आयोजित यात्रा में मयंक गुप्ता भी मेरठ से जान वाले श्रद्धालुओं के साथ बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए रवाना हुए थे। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने संस्कार भारती की बस को रवाना किया था। कैंट विधायक ने भी मयंक गुप्ता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने यात्रा पर गए सभी लोगों से अपना ख्याल रखने का भी आग्रह किया है।

@Back Home

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *