निगम चुनाव को कांग्रेसियों की ताल

निगम चुनाव को कांग्रेसियों की ताल
Share

निगम चुनाव को कांग्रेसियों की ताल, हालांकि अभी एलान नहीं किया गया है, लेकिन महानगर कांग्रेस ने नगर निगम के चुनाव को ताल ठोकनी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में मेरठ की सातों विधानसभा सीटों पर मुंह की खाने के बाद अब कांग्रेसियों ने  नगर निगम महापौर व पार्षद के संभावित चुनावों को लेकर ताल ठोकनी शुरू कर दी है। इसी के चलते शुक्रवार को बुढानागेट स्थित पार्टी कार्यालय पर महानगर कांग्रेस की एक बैठक शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी व युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सलीम पठान के संचालन में हुई। इस बैठक में जाहिद अंसारी ने शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को नगर निगम के चुनाव की तैयारियों में लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव कांग्रेस पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के इच्छुक अभी से ही तैयारी कर लें।  चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पार्षद चुनाव के लिए और मेयर के लिए शीघ्र ही आवेदन प्राप्त किए जाएंगे चर्चा में महानगर उपाध्यक्ष सलीम पठान ने कहा कि निगम का चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ा जाएगा। चर्चा में सेवादल के महानगर अध्यक्ष विनोद सोनकर जी. सरफराज अंसारी,चौधरी इस्तकबाल, नईम राणा, आदि लोग मौजूद रहे।

अनुशासन समिति लेगी खबर

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में मेरठ की दक्षिण सीट से पार्टी प्रत्याशी नफीस सैफीकी ओर से शहर कांग्रेस अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस सचिव पर लगाए गए आरोपों को लेकर एक जांच कमेटी बनाए जाने के संकेत मिले हैं। सलीम पठान की अध्यक्षता वाली जांच कमेटी कर सकती है। हालांकि इसका अभी औपचारिक एलान नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व दलित चिंतक डा. आईडी गौतम से इसको लेकर रविवार को चर्चा के बादर एलान किया जा सकता है। यह भी सुनने में आया है कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से नफीस सैफी पर मानहानि का दावा किया जा सकता है। इसको लेकर विधि विशेषज्ञों की राय ली जा रही है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *