निगम कर्मी को हत्या की धमकी

निगम कर्मी को हत्या की धमकी
Share

निगम कर्मी को हत्या की धमकी, नगर निगम के एक कर्मचारी को हत्या की धमकी दी गयी है। इस संबंध में थाना देहलीगेट पर तहरीर भी दी गयी है। इस मामले के साथ ही नगर निगम मेरठ के 23 कर्मचारियों को नियमितिकरण का मुद्दा भी गरमा गया है। जिस कर्मचारी को धमकी दी गयी है, उसका कहना है कि उसका कसूर केवल इतना था कि उसने अपने कर्मचारी साथियों को नगर निगम मेरठ के 23 कर्मचारियों की तर्ज पर ही बाकि 22 सौ से ज्यादा सभी कर्मचारियों को भी नियमित कराए जाने की मांग पुरजोर तरीके से उठायी है। इस संबंध में नगरायुक्त व महापौर से भी आग्रह किया गया है। निगम कर्मचारी पंकज कुमार पुत्र स्वर्गीय रमेश चंद निवासी पूर्वा ताहिर हुसैन की ओर से थाना देहलीगेट पर दी गयी तहरीर में कहा गया है कि उसने अपने 2215 आउटसोर्स के कर्मचारी साथियों को 23 कर्मचारियों की तर्ज पर नियमित किए जाने के लिए प्रार्थना पत्र नगरायुक्त व महापौर को दिया था। इस संबंध में उन्होंने फ्लैस के माध्यम से समर्थन की अपील की है। इसके बाद उनको हत्या की धमकी दी गयी। पंकज कुमार की ओर से दी गयी तहरीर में कहा गया है कि इस काम के पीछे नगरायुक्त के अर्दली राजेन्द्र कोरी,  जो नियमित किए गए 23 कर्मचारियों में भी शामिल हैं उनका हाथ है। उन्होंने पुलिस से धमकी दिलाने के कथित आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *