राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया

राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया
Share

राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया,  पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 53वे जन्मदिन पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा वृक्षारोपण कर उनकी दिर्घायु की प्राथर्ना की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट व मेरठ कालिज तथा दौराला, जानी, सरधना ब्लॉक, फलावदा में 53 फलदार व छायादार पौधे लगाए। कांग्रेस शहर कमेटी ने बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर बताया कि आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का 53 वा जन्मदिन है। पार्टी के कार्यकर्ता शहर में जगह जगह 53 पौधे लगाकर धूमधाम से राहुल गांधी का जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर पार्टी के कार्यकर्ता वृक्षारोपण कर रहे हैं उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय पर भी वृक्षारोपण किया गया है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस पार्टी ने देश के हित में बहुत से कार्य किया, अब जनता ने कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का मन बना लिया है। इस दौरान शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा कि इस बार मेरठ शहर की जनता कांग्रेस पार्टी की सरकार देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सिर्फ जुमले और झूठ के सहारे जनता से वोट मांगा है। जबकि कांग्रेस पार्टी जनता के लिए सड़क पर उतर कर कार्य करती है। शहर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेरठ में भी उनके जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर उनकी दीर्घायु की कामना की जा रही है। कार्यक्रम में  प्रवक्ता  हरिकिशन अम्बेडकर, धूम सिंह गुजर्र, रंजन शर्मा, सलीम खान, महेन्द्र शर्मा, सपना सोम, डॉ अशोक आर्य, समशुद्दीन चौधरी, राकेश मिश्रा, अमित गोयल, केडी शर्मा, विनोद सोनकर, रुस्तम सैफी, सलीम पठान, सत्यप्रकाश शर्मा, रीना शर्मा, सुनीता मंडल, नईम राणा, दीपक शर्मा, हरीश त्यागी, फुरकान अंसारी, सुमित विकल, फुरकान अंसारी, रामाकांत शर्मा,आदि मौजूद रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *