रेव ब्रदर का सम्मान

रेव ब्रदर का सम्मान
Share

रेव ब्रदर का सम्मान, सेंट मैरिज एकाडमी स्कूल के प्रधानाचार्य रेव ब्रदर एडवर्ड सेबस्टीन तथा रेव ब्रदर सोलोमन एलेग्जेंडर की अपने पारिवारिक जीवन को त्याग सामाजिक सेवा हेतु पैट्रिशन ब्रदर संस्था में ब्रदर के रूप में सामाजिक सेवाएं देने के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह मनाया गया। प्रभु की प्रार्थना के साथ समारोह की शुरुआत की गई। स्कूल के छात्रों द्वारा ब्रदर एडवर्ड के जीवन पर आधारित सुंदर नाटकीय प्रस्तुति दी तथा ग्रुप डांस किया। इस अवसर पर सेंट मैरिज एकाडमी स्कूल के पुरातन छात्रों की संस्था एक्समा के अध्यक्ष ऐनुद्दीन शाह, निवर्तमान अध्यक्ष नीरज नारंग , उपाध्यक्ष विपुल सिंघल, सचिव अजय वर्मा, संजय गुप्ता , डॉ अमित पाठक, अजय अन्थोनी, आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर सेंट मैरी के छात्र रहे विपुल सिंहल ने कहा कि रेव ब्रदर एडवर्ड सेबस्टीन तथा रेव ब्रदर सोलोमन एलेग्जेंडर के समाज के लिए कार्यों की तुलना कहीं नहीं की जा सकती। उन्होंने जीवन के तमाम भौतिक सुखों का त्याग इसलिए किया ताकि मानवता की सेवा कर सकें। मानवता की सेवा से बढ़कर उन्होंने कुछ नहीं समझा। इसके लिए उन्होंने अपना पारिवारिक जीवन भी त्याग दिया। उन्होंने कहा कि रेव ब्रदर एडवर्ड सेबस्टीन तथा रेव ब्रदर सोलोमन एलेग्जेंडर ने जो त्याग अपने जीवन में किया है, उसको शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता। उनकी इस बात की तुलना किसी अन्य से तो संभव ही नहीं है। उनका यह त्यागी अनुपम है। ऐसी मिसालें समाज मे आमतौर पर बहुत कम मिलती हैं। विपुल सिंहल ने कहा कि सेंटमेरी एकाडेमी और उससे जुड़े पुरातन व वर्तमान छात्र उनके इस त्याग से हमेशा प्रेरणा पाते रहेंगे। इसके लिए सेंटमेरी रेव ब्रदर एडवर्ड सेबस्टीन तथा रेव ब्रदर सोलोमन एलेग्जेंडर बंधओं का हमेशा आभारी भी रहेगा।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *