ऋषभ एकाडेमी में ग्रीन डे

ऋषभ एकाडेमी में ग्रीन डे
Share

ऋषभ एकाडेमी में ग्रीन डे, मेरठ सदर वेस्ट एंड रोड स्थित मेरठ के प्रतिष्ठित शिक्षण केंद्र ऋषभ एकाडेमी में शनिवार 6 अगस्त को ग्रीन डे के मौके पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने पर्यावरण व हरियाली का संदेश दिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि ईश्वर की सबसे सुंदर कृति यह पृथ्वी है, जिस पर मानव सभ्यता रहती है। सभी जीवन जंतु पेड़ पौधे रहते हैं। पेड़ पौधे इस सृष्टि की शोभा हैं। यदि पेड़ पौधे नहीं रहेंगे तो यह पृथ्वी सुंदरता से विहिन हो जाएगी। इस पृथ्वी की सुंदरता केवल पेड़ पौधों से ही संभव है। लेकिन दुख इस बात का है कि आज कुछ लोग हरियाली को खत्म करने पर तुले हैं। लेकिन हमारा यह दायित्व है कि शासन प्रशासन के साथ सभी मिलकर सहयोग करते हुए अधिक से अधिक पेड़-पाैधे लगाएं ताकि हरियाली कायम रहे। मुकेश कुमार ने बताया कि ऋषभ एकाडेमी प्रशासन और मेनेजमेंट हमेशा ही जिला प्रशासन के प्रत्येक काम में सहयोगी होता है। विगत दिनों प्रशासन के वृक्षारोपण अभियान से प्रेरित होकर ही ऋषभ एकाडेमी प्रशासन व मेनेजमेंट ने अनेक स्थानों पर वृक्षारोपण व पौधा रोपण किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों से हरियाली की सुरक्षा को कहा। इस मौके पर निधि अरोरा द्वारा बड़ी मेहनत से तैयार किए गए कार्यक्रम में नर्सरी, केजी, यूकेजी के बच्चों ने भाग लिया। निधि अरोरा के इस कार्यक्रम में बच्चों ने बहुत आनंद लिया। तमाम बच्चे हरियाली की थीम पर फैंसी ड्रेस भी पहनकर आए थे। इसके अलावा कई बच्चों ने हरियाली विषय पर कविता पाठ किया। कुछ बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने सबसे ज्यादा आनंद ग्रुप कार्यक्रम में लिया। इस कार्यक्रम में शामिल हुए सभी बच्चों को अपनी-अपनी पंसद के मुताबिक कुछ भी सांस्कृतिक कार्यक्रम करने की छूट थी। यह कार्यक्रम बेहद मनोरंजक रहा। पूरे स्टाफ व अन्य सीनियर क्लास के छात्र-छात्राओं ने भी इसका खूब आनंद लिया। कुछ बच्चों की प्रस्तुति से सभी लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। महिला जैन,  नीलू जैन ज्योति जैन, रूबी का सहयोग रहा।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *