संवाद के प्रशांत का सम्मान

संवाद के प्रशांत का सम्मान
Share

संवाद के प्रशांत का सम्मान, सामाजिक संस्था सहयोग ने मेरठ के संवाद इंडिया और संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशान्त कौशिक के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए प्रशान्त कौशिक को सहयोग सम्मान 2023 से सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रशान्त कौशिक का माल्यार्पण कर उन्हें सम्मान पत्र भेंट करते हुए सहयोग संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक दायित्वों के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता प्रशान्त कौशिक को विशिष्ट पहचान देती है। इस अवसर पर प्रशान्त कौशिक को सम्मानित करने वालों में सहयोग संस्था के अध्यक्ष दिनेश शांडिल्य, संरक्षक सत्यपाल दत्त शर्मा, प्रेम कुमार शर्मा, विजय शर्मा, महेंद्र धानक, संजीव कुमार शर्मा, आदित्य शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सहयोग सम्मान 2023 से सम्मानित होने पर संवाद इंडिया ग्रुप के प्रबन्ध निदेशक प्रशान्त कौशिक ने कहा कि आप बड़ों का आशीर्वाद ही हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। सामाजिक दायित्वों को समझना, आत्मसात करना ही प्रत्येक संवेदनशील व्यक्ति की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस मौके पर प्रशांत कौशिक ने सामाजिक संस्था सहयोग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह निरंतर इसी प्रकार से समाज हित में कार्य करना जारी रखेंगे। उन्होंने इस सम्मान को सहयोग संस्था के सभी सहयोगियों को समर्पित किया। वहीं दूसरी ओर इस सम्मान के मिलने पर तमाम दलों के नेताओं, मीडिया कर्मियों सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की ओर से भी प्रशांत कौशिक को बधाई दी गयी है। कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *