सांसद ने किया देश की बेटी का सम्मान

सांसद ने किया देश की बेटी का सम्मान
Share

सांसद ने किया देश की बेटी का सम्मान, मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने गुरूवार को सिविल लाइन इलाके के विक्टोरिया पार्क हाईडिल कालोनी पहुंचकर देश की बेटी फातिमा का सम्मान किया। उसकी हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि मेरठ ही नहीं फातिमा पूरे देश की बेटी है। देश को फातिमा पर गर्व है। मेरठ के लिए यह बहुत ही सम्मान की बात है कि फातिमा मेरठ से है। भाजपा नेता हर्ष गोयल ने जानकारी दी कि सांसद  राजेंद्र अग्रवाल  ने नॉर्थ अफ्रीका में आयोजित वर्ल्ड एथलीट ग्रैंड प्रिक्स प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत 2024 के पैरालंपिक में प्रवेश पक्का करने वाली मेरठ की बेटी फातिमा के आज हाईडिल कॉलोनी स्थित आवास पर जाकर उनका अभिनंदन किया एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर फातिमा व उसके परिजनों ने सांसद का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सांसद राजेन्द्र अग्रवाल के आने से उनका हौसला बढ़ गया है। फातिमा ने सांसद से वादा किया है वह हर हालत में पैरालंपिक में देश के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक लेकर आएंगी। सांसद ने कहा कि वह उस पल का हमेशा इंतजार करेंगे जब मेरठ की बेटी फातिमा को वह दोबारा से बधाई देने के लिए उसके आवास पर पहुंचेंगे। इस मौके पर सांसद ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि फातिमा के खेल में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मोदी सरकार व योगी सरकार उसके लिए जो भी बन पड‍़ेगा व उसकी जो भी जरूरत होगी उसको पूरा करेगी।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *