सांसद ने किया सेनानियों का सम्मान

सांसद ने किया सेनानियों का सम्मान

सांसद ने किया सेनानियों का सम्मान, हापुड़ मेरठ लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने शुक्रवार को मेरठ में सिटी स्टेशन पर आयोजित आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी रवि खन्ना को समनित िकया। इसके अलावा एक अन्य स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को भी सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने सम्मानित किया। इस मौके पर हर्ष गोयल व भाजपा के वरिष्ठ नेता अमन गुप्ता भी मौजूद रहे। शुक्रवार को मेरठ में   रेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में #AzadiKaAmritMahotsav  के अंतर्गत देश के 75 रेलवे स्टेशनों मनाए जा रहे “आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन” के तहत #मेरठसिटी #रेलवेस्टेशन पर स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों से जुड़ी प्रदर्शनी को देखा तथा स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया। अमन गुप्ता ने बताया कि मेरठ के बगैर स्वतंत्रता संग्राम और उससे जुड़े किसी भी कार्यक्रम की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि मेरठ की भूमि से स्वतंत्रता आंदोलन का बीज अंकुरित हुआ। 10 मई 1857 को वो क्रांतिकारी दिन आज भी याद कर प्रत्येक मेरठवासी गर्व से भर जाता है। जब अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ मेरठ छावनी में भारत माता के अमर सपूतों ने जंग का बिगुल फूंक दिया था। उसके बाद पूरे भारत में आजादी के लिए आबाज उठने लगी। पूरी दुनिया में एक खास पहचान भारतीयों को देने वाली 1857 की अमर क्रांति हुई। हमारे वीर शहीदों ने इस क्रांति का इतिहास अपना बलिदान कर लिखा। हजारों स्वतंत्रता सेनानी शहीद कर दिए गए। मेरठ से उठी क्रांति की ज्वाला पूरे भारत देश में फैल गयी। अमन गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के शहीदों को  पूरा सम्मान देती है। भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो शहीदों और उनके परिजनों को सम्मानित करती है। शुक्रवार को सांसद राजेन्द्र अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में जो कार्यक्रम हुआ है, वह इसी कड़ी के तहत हुआ है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर रेलवे मंत्रालय की ओर से एक प्रदर्शनी लगायी गयी है। रेलवे मंत्रालय ने देश के ऐसे 75 स्टेशनों को चुना है जिनका आंदोलन से सीधा जुड़ाव रहा है।

@Back Home

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *