पिंकी को तीज क्वीन का ताज

पिंकी को तीज क्वीन का ताज
Share

पिंकी को तीज क्वीन का ताज, वैश्य समाज ने मनाया तीज उत्सव-  गोल्डन स्पून रजबन सदर मेरठ में वैश्य समाज की महिला प्रकोष्ठ द्वारा बड़ी धूमधाम से तीज महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम संयोजिका प्रभा गुप्ता एवं पूनम सिंघल ने बताया कि मुख्य अतिथि में पूजा बंसल, शिप्रा रस्तोगी , कोमल रस्तोगी, मेगा सिंघल व रश्मि गुप्ता रहीं।  महिलाओं ने तीज के गीत गाए एवं नृत्य किया। कोमल रस्तोगी के काव्य पाठ ने मनमोहक समा बनाया। मंच संचालन साक्षी मित्तल ने किया। तीज क्वीन पिंकी जी बनी। कार्यक्रम में अर्चना गोयल,,रुचि सिंगल,  मोनिका बंसल, शिप्रा बंसल, भावना,  रानी, मंजू, डिंपल, सपना, ममता, रीना, संगीता, अनु अग्रवाल आदि रही। सभी महिलाओं को आकर्षक उपहार भेंट किए गए। तीज के इस शानदार कार्यक्रम की तैयारी काफी दिनों से की जा रही थी। पूनम सिंहल ने बताया कि वह स्वयं एक-एक चीज को देख रही थीं। कार्यक्रम में कोई कोरकसर न रह जाए इसका पूरा ध्यान रखा गया था। सभी तीज बहनों ने भी इसमें अपनी ओर से भरपूर सहयोग किया। पूनम सिंहल ने बताया कि सभी बहनों को इस कार्यक्रम का पूरे साल इंतजार रहता है। यह मात्र यह कार्यक्रम है जो पूरी तरह से बहनों को समर्पित होता है। इसलिए इसको लेकर अधिक रूची रहती है। सभी बहनें इसकी तैयारियां पहले से करने लगती हैं। सभी का प्रयास होता है कि वह तीज क्वीन बनें, लेकिन जो भी निर्णय कार्यक्रम में लिया जाता है तो वह बेहद काबिल समझी जाने वाली जज बनाने वाली बहनें लेती हैं। सभी चीजों को देख कर व परख कर तीन क्वीन का ताज के नाम का एलान किया जाता है। तीज क्वीन बनने वाकई गौरव की बात है। बहनों में तीज क्वीन को लेकर खासा क्रेज भी रहता है इसी को ध्यान में रखकर सभी हमारी बहनें जो संस्था से जुड़ी हुई हैं, तैयारियां भी करती हैं। इस बार का कार्यक्रम बहुत अच्छा और सफल रहा। पूनम सिंहल ने इसके लिए सभी बहनों का आभार भी व्यक्त किया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *