शहर भर में होली की धूम

शहर भर में होली की धूम
Share

शहर भर में होली की धूम, रंगों के पर्व होली की मेरठ शहर भर में धूम रही। जगह-जगह अनेक आयोजन किए गए। पत्रकारों की होली का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार नरेश उपाध्याय की ओर से किया गया। जिसमें तमाम गणमान्य नागरिकों व जनप्रतिनिधियों तथा मीडिया कर्मियों ने भाग लिया। इसके अलावा  शिवाजी मार्ग स्थित जगन्नाथपुरी में विपुल सिंघल के परिवार में जिन बेटियों को  होली मनाने अपनी सुसराल जाना था वह अपने मायके में होली खेलने अपने घर आई। सभी बेटियों ने संयुक्त परिवार की चार पीढ़ियों संग धूमधाम से अपने पीहर में लठमार होली खेली।

इस मौके पर बिटिया श्रेया सिंघल, बबीता अग्रवाल, रेनू गर्ग, मानसी, आंचल, स्मृति ,विपुल सिंघल, राजेन्द्र कुमार, अमित , ब्रज भूषण, सहित अन्य बहनों ने होली खेली। संवाद ग्रुप:-संवाद ग्रुप और संवाद फाउंडेशन के द्वारा ब्रह्मपुरी स्थित कार्यालय प महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। संवाद ग्रुप की निर्देशिका सीमा कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों ने यह साबित कर दिया है कि महिलाएं अवसर मिलने पर देश, दुनिया में अपनी प्रतिभा और योग्यता को स्थापित कर सकती है। इस अवसर पर सीमा कौशिक ने संस्था की संरक्षिका कौशल कौशिक सहित अंजली शर्मा, अर्चना शर्मा, मानसी पाठक, प्रभा शर्मा, लता रस्तोगी, ऊषा, बाला सैनी, कृष्णा शर्मा, हेमलता, चंदा सैनी महिलाओं का माल्यार्पण कर उन्हें सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने फूलों की होली खेल कर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के बगैर मेरठ की होली होली नहीं होती। जब से होश संभाला है तब से डा. वाजपेयी को होली के रंगों में सराबाेर होते देखते आए हैं। लेकिन इस साल होली में अधिक उमंग नजर आयी। डा. वाजपेयी ने किसी को भी निराश नहीं किया और सभी के साथ होली खेली। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल  ने मेरठ शहर विधानसभा स्थित सैनी मोहल्ला, हरिनगर जाकर होली की शुभकामनाएं दी। तथा दो दिन पूर्व हुए विवाद में घायल अंकित के परिवार में जाकर उसका कुशल-क्षेम जाना तथा चिकित्सा में पूण मदद का आश्वासन दिया। हरदिल अजीज माने जाने वाले कैंट विधायक अमित अग्रवाल पर तो एक दिन पहले से ही होली का रंग चढ़ गया था। वह अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं व सामान्य जन के साथ होली खेली। भाजपा के विनीत अग्रवाल शारदा  विभिन्न बाजारो में होली मिलन समारोह में शामिल हुए। सदर व्यापार मंडल के होली मिलन में व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता पहुंचे। कंकरखेड़ा में नीरज मित्तल की ओर से होली का आयोजन किया गया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *