शिवाजी हिन्दू गौरव: केशव

शिवाजी हिन्दू गौरव: केशव
Share

शिवाजी हिन्दू गौरव: केशव,  छत्रपति महाराज शिवाजी राष्ट्र के हिन्दुओं का गौरव हैं। भारत को हिन्दू साम्राज्य के रूप में स्थापित करना महाराज छत्रपति शिवाजी का सपना था। उनके शासन काल में भारत की सीमाओं का चारों ओर विस्तार हुआ था। महाराज छत्रपति शिवाजी सभी की प्रेरणा के स्रोत हैं। यह बात उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कही। यूपी के डिप्टी सीएम मौर्या यहां मेरठ में छावनी क्षेत्र जीरो माइल्स चौराहे पर आयोजित हिन्दू साम्राज्य दिवस के मौके पर सभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन शिवाजी स्मारक समिति की ओर अध्यक्ष डा. सतीश शर्मा व महामंत्री करूणेश नंदन गर्ग आदि ने समाज के सहयोग से किया। इसमें भाजपाइयों ने भी बढ़चढ़ कर योगदान किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर केशप प्रसाद मौर्य ने महाराज शिवाजी की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कीं। इस मौके पर प्रतिमा व प्रतिमा स्थल को फूलों से बेहद करीने से सजाया गया था। यहां पहुंचने पर समिति व भाजपाइयों ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया। समारोह में राज्यमंत्री दिनेश खटीक, भाजपा के राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, जिला महामंत्री भवर सिंह तोेमर, विनित अग्रवाल शारदा, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष व भाजपा नेत्री बीना वाधवा, कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा, सदर व्यापार मंडल के महामंत्री अमित गुप्ता, अमन गुप्ता, नीरज मित्तल, अंकित सिंहल, धर्मेन्द्र सोनकर आदि भी मौजूद रहे।

केशव को सौपी गदा

कैंट के भाजपाइयों भाजपा छावनी मंडल के महामंत्री  नितिन बालाजी, नीरज राठौर, भाजपा छावनी मंडल अध्यक्ष विशाल कन्नाैजिया, अमन गुप्ता, नीरज मित्तल, गौरव हुरिया, निशात बैनर्जी, कैंट बोर्ड के पूर्व पार्षद अनिल जैन आदि ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को गदा भेंट की। नितिन बालाजी ने डिप्टी सीएम को अलग से मौतियों की माला भी भेेंट की। केशव प्रसाद मौर्या ने इस सम्मान के लिए सभी का आभर व्यक्त किया। उन्होंने इस कार्यक्रम की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने इसके लिए आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *