ब्राह्मण शिराेमणियों का सम्मान

ब्राह्मण शिराेमणियों का सम्मान
Share

ब्राह्मण शिराेमणियों का सम्मान, राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ ने दूर-दूर से आए ब्राह्मण शिरोमणियों को सम्मानित किया। राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर डी शर्मा एवं राष्ट्रीय महासचिव पंडित आदेश फौजी एवं संगठन के सैकड़ों पदाधिकारियों द्बारा भगवान परशुराम की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर एवं पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया जिसका संचालन संगठन के जिला अध्यक्ष ललित शर्मा द्वारा किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम पिलखुवा में आयोजित हुआ जिसमें राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के कई राज्यों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंचे।  जिसका उद्देश्य ब्राह्मणों का उत्थान एवं ब्राह्मण शिरोमणि का सम्मान करना रहा और संगठन ने विस्तार करते हुये कई पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।  प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष सरूरपुर खुर्द पवन शर्मा को प्रदेश महामंत्री और प्रदीप शर्मा को जिला उपाध्यक्ष एवं गौरव वशिष्ठ को जिला मंत्री का दायित्व दिया गया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए संगठन द्वारा चलाई जा रही मुहीम को समाज के साथ साझा की।  जिसमें मुख्य रूप से गरीब बेटियों का विवाह एवं निशुल्क शिक्षा जो संस्था पिछले दो वर्षों से संगठन द्बारा समाज के उत्थान के लिए दी जा रही है।  इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव पंडित आदेश फौजी ने विचार रखते हुए कहा राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ हस्तिनापुर में एक सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए विद्यालय खोलने का काम कर रहा है जिसमें भगवत गीता एवं वेदों एवं सनातन संस्कृति को बचाने के लिए बच्चों को निशुल्क शिक्षा मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि आज पूरा राष्ट्र ब्राह्मणों की ओर देख रहा है। इस राष्ट्र के उत्थान में हमेशा ही ब्राह्मणों का योगदान रहा है। यह परंपरा वेदों के काल से चली आ रही है। कोई भी युग रहा हो, हमेशा ब्राह्मण ही युग दृष्टा रहे हैं। लेकिन अब ब्राह्मणों काे एकजुट हाेने की जरूरत है।  अन्य वक्ताओं ने भी ब्राह्मण समाज को एकजुट होने एवं पूजा अर्चना करने नशे जैसी प्रवृत्ति को छोड़ने का आह्वान किया एवं माताये बच्चों को अच्छे संस्कार दे समाज के लोगों से अपील की।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *