शिवाजी संस्थान पर ध्वजारोहण

शिवाजी संस्थान पर ध्वजारोहण
Share

शिवाजी संस्थान पर ध्वजारोहण, छावनी क्षेत्र जीरो माइल्स चौराहा स्थित शिवाजी संस्था पर ध्वजारोहण कर भाजपाइयों ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस मौक पर महानगर भाजपा  व जिला भाजपा के ओर से अनेक कार्यक्रम किए गए। इसके अलावा भाजपा के तमाम अनुशांगिक संगठनों ने भी इस मौके पर कार्यक्रम किए।  भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर  डॉ सतीश शर्मा  नामित सदस्य छावनी परिषद  के द्वारा  शिवाजी संस्थान पर पार्टी का ध्वजारोहण किया गया पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी , भारत माता व दीन दयाल उपाध्याय  के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित किया गया , पद यात्रा निकाली निकाली गई , आज ही पार्टी के माईक्रो डोनेशन अभियान का शुभारंभ किया गया जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी फंड में डोनेसशन देकर पार्टी व राष्ट्र को मजबूत करने का संदेश दिया। इस मौके पर  डॉ सतीश शर्मा नामित सदस्य, विशाल कनोजिया मंडल अध्यक्ष, नितिन कंसल महामंत्री , गौरव हूर या महामंत्री , राजीव शर्मा , बीना वाधवा , नीरज राठौर , धर्मेंद्र सोनकर , सुधीर सोनकर , आलोक रस्तोगी , सुरेंदर जैन , हरीश साहू उपस्थित रहे। सतीश शर्मा ने कहा कि आज का दिन सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। यह सबके लिए गौरवान्वित होने का दिन है। इस दिन का जीवन में सबसे ज्यादा महत्व है। जिस पार्टी ने हमे  देश और दुनिया में पहचान दी, उस पार्टी संगठन का उदय आज ही के दिन हुआ। यह सबसे महत्वपूर्ण है।  इसके अलावा खंदक बाजार में भाजपा नेता व संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री अंकुर गोयल ने भी भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर कोतवाली क्षेत्र में कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा के मनोनीत  नगर निगम पार्षद राजकुमार मांगलिक ने माधवपुरम स्थित कैंप कार्यालय पर पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम किया।  इसमें पूरे माधवपुरम क्षेत्र से लोग शामिल हुए। राजकुमार मांगलिक ने सभी को बधाई दी। भाजपा के स्थापना दिवस पर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता व अमित बंसल ने भी कार्यकर्ताओं को बंधाई दी है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *