तिरंगा अभियान देश की शान-बीना वाधवा

बीना वाधवा की रूपल को बधाई
Share

तिरंगा अभियान देश की शान-बीना वाधवा, कैंट बोर्ड मेरठ की उपाध्यक्ष व भाजपा नेत्री बीना वाधवा ने तिरंगा अभियान को देश की शान बताया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तिरंगा अभियान को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। पीएम मोदी व सीएम योगी की आशा  है कि सभी देशवासी इस साल स्वतंत्रा दिवस के मौके पर अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर देश की शान तिरंगा शान से लहराएं। भाजपा नेत्री बीना वाधवा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में देश प्रेम की भावना पहले से अधिक नजर आती है। लोगों का राष्ट्र के प्रति समर्पण बढ़ा है। भाजपा नेत्री बीना वाधवा ने लालकुर्ती स्थित कैंप कार्यालय पर तिरंगा अभियान को लेकर समर्थकों के साथ जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं, एक मिटिंग की। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि कोई भी घर बगैर तिरंगा के अधूरा न रह जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि तिरंगा अभियान के लिए वह स्वयं अपनी ओर से राष्ट्रीय ध्वज मुहैय्या कराएंगी। भाजपा नेता व कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा ने बताया कि उन्होंने तिरंगों की व्यवस्था की है। इस अभियान के लिए तमाम भवनों पर तिरंगा लगाए जाने का इंतजाम उन्होंने स्वयं की ओर से किया है। उन्होंने सभी लोगों से कहा है कि पीएम मोदी का तिरंगा अभियान को सफल करने में कोई कोरकसर न छोड़ी जाए।

शिवाजी संस्थान में महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक भारतीय जनता पार्टी का अभियान हर घर तिरंगा को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मेरठ महानगर की बैठक शिवाजी संस्थान बेगम पुल पर संपन्न हुई बैठक में हर घर तिरंगा अभियान की योजना के बारे में महिला मोर्चा को बताया गया बैठक में कार्यक्रम के महानगर संयोजक विवेक रस्तोगी, महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, मोर्चे की प्रदेश कार्य समिति की सदस्य प्रियंका पांडे,  महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता शर्मा,  महामंत्री डॉली गुप्ता,  उपाध्यक्ष बबीता चौहान,  निधि रस्तोगी एवं मंडल मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं महानगर के पदाधिकारी ने भाग लिया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *