विश्व भर से जुटेंगे रविदास समागम में

विश्व भर से जुटेंगे रविदास समागम में
Share

विश्व भर से जुटेंगे रविदास समागम में, 12 जून को उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में आयोजित होने जा रहे संत रविदास समागम में विश्व भर से लोग जुटेंगे। इस मौके पर इटली से कुलविंदर किंदा रविदासिया, अध्यक्ष -प्रधान गुरु रविदास मंदिर बैरगमो इटली विशेष रूप से आ रहे हैं। ज्ञानी रामकुमार असनावडे रविदासिया- अंतरराष्ट्रीय संयोजक एवं यूनिट जिला मेरठ (यूपी) के इस आयोजन की जानकारी जब उनहें मिली तो वह खुद को रोक नहीं सके। इस आयोजन में देश के तमाम हिस्सों से लोगों की आने की उम्मीद की जा रह है। जहां तक इसके प्रचार प्रसार की बात है तो वह राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर किया गया है। ज्ञानी राम कुमार असनावडे रविदासिया जो इस विशाल आयोजन के केंद्र बिंदू हैं उन्होंने बताया कि आने वाले प्रमुख अतिथियों में संत विक्रम सिंह रविदासिया- अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ,माननीय शीशराम सिंह रवि (पूर्व सांसद) अंतरराष्ट्रीय सलाहकार, श्री देशराज करणवाल (पूर्व विधायक) अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदि बहुत ही सम्मानित संत और महापुरुष मौजूद शामिल हैं। ज्ञानी राम कुमार ने यह भी बताया कि उनकी संस्था विश्व के ज्यादतर देशों में काम कर रही है। हमारे उद्देश्य इंसान को इंसान बनाए रखना है। इंसान के इतर तो लोग न जाने क्या-क्या बन रहे हैं, लेकिन लगता है कि इंसान बस केवल इंसान होना भूल गया है। ज्ञानी राम कुमार असनावडे ने कहा कि रविदासिया धर्म कार्यक्रम में पहुंचकर सतगुरु रविदास महाराज जी के शब्द और वाणी को जान और समझ कर बेगमपुरा मार्ग ( गम रहित दुख रहित आनंदमई मानव) बने व बनाएं और धर्म लाभ कमाएं। यही इस नश्वर संसार में मानव का बड़ा कार्य होना चाहिए। उनका प्रयास पूरे विश्व को इस ओर प्रेरित करना है। 12 जून को सतगुरु रविदास महाराज जी एवं महर्षि वाल्मीकि जी की कृपा से विश्व रविदासिया धर्म बेगमपुरा मार्ग रजिस्टर्ड संस्था द्वारा शांति विवाह मंडप निकट मार्शल पिच कंकरखेड़ा मेरठ में यह आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन बेहद अद्भुत होगा। इसको लेकर तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

@Back Home 

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *