वीपी मिश्रा के बर्थडे पर काटा केक

वीपी मिश्रा के बर्थडे पर काटा केक

वीपी मिश्रा के बर्थडे पर काटा केक, लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज कैंपस परिसर मेरठ में  कर्मचारियों के मसीहा वी पी मिश्रा  का 84 वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर परिषद के जिला अध्यक्ष विपिन त्यागी ने बताया कि कर्मचारी राजनीति में श्री बी पी मिश्रा जी को 57 वर्ष हो गए हैं।  इस मौके पर मेडिकल कैंपस में जन्म दिन कार्यक्रम में मौजूद सभी कर्मचारी साथियों ने उनकी  दीर्घायु की कामना की। इस शुभ अवसर पर केक काटा गया और कर्मचारियों ने आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस अवसर पर| ओमपाल सिंह, राजीव शर्मा,  महिपाल सिंह,  राजकुमार उषा देवी,  सुनीता तेवतिया,  माधवी अग्रवाल,  मेट्रन कुमकुम,  कृष्णपाल,  सुनीता यादव,  राजकुमार शर्मा सहित सभी कर्मचारी नेता भी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष विपिन त्यागी ने सभी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कर्चारियों के मसीहा वीपी मिश्रा कर्चारियों के हक की लड़ाई लंबे अरसे से लड़ रहे हैं। वो एक सच्चे कर्मचारी नेता है। उनके नेतृत्व में राज्य के कर्मचारियों के हित सुरक्षित हैं। विपिन त्यागी ने कहा कि अनेक मंचों पर तथा सरकार के समक्ष उन्होंने राज्य भर के सरकारी कर्मचारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाया है। प्रदेश भर के सरकारी कर्मचारी उन्हें पिता तुल्य मानते हैं। वह सभी के आदर्श हैं। इस मौके पर कर्मचारी नेता वीपी मिश्रा के बड़े-बड़े पोस्टर व हाेर्डिंग भी लगाए गए थे। सभी ने विपिन त्यागी के साथ मिलकर केक काटा। कर्मचारी नेता की लंबी आयु की कामना की।

@Back Home

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *