रूम में दूसरा कौन था महिला संग

रूम में दूसरा कौन था महिला संग
Share

रूम में दूसरा कौन था महिला संग,

मेरठ/ शहर के खुशहाल कालोनी इलाके में गुरूवार को एक महिला घर में बुरी तरह जल गयी। उसकी हालात बेहद नाजुक है। डाक्टरों ने बताया कि वह 80 फीसदी जल गयी है। सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गयी। मौका ए मुआयना कर पुलिस घटना की कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आग लगी या किसी ने लगाई।
गुरुवार शाम करीब 4 बजे आग लगाने की यह घटना हुई। शबनम नाम की महिला अपने पति जाहिद उर्फ बॉबी और बच्चों के साथ शमसुद्दीन के मकान में किराए पर रहती है। जाहिद छोटा हाथी चलाकर परिवार का गुजारा करता है। बताया जाता है कि उसका पति सुबह काम पर चला गया था। तब तक सब कुछ ठीक था, लेकिन दोपहर बाद अचानक चीखें सुनाई दीं। महिला की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
सीओ ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को कमरे से दो कप मिले, जिनमें से एक खाली था। कमरे में शॉर्ट सर्किट की कोई संभावना नहीं मिली है। जाहिद का कहना है कि उसकी पत्नी से कोई विवाद नहीं हुआ था। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
पुलिस यह भी जानकारी कर रही है कि वो कौन था जिसके साथ शबनम ने बैठकर चाय पी। मौके पर चाय के दो कप मिले हैं। पुलिस का मानना है कि यह साबित होता है कि वहां कोई और भी था। वहां कौन था। क्या उससे कोई विवाद हुआ। आग कैसे लगी। इन सभी सवालों का जवाब पुलिस को तभी मिल सकता है जब शबनम के बयान दर्ज हों। फिलहाल उसकी ऐसी हालत नहीं कि बयान दे सके।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *