जनपद में वृहद सफाई अभियान चलाए: प्रीतम सिंह

Share

जनपद में वृहद सफाई अभियान चलाए: प्रीतम सिंह, बुलंदशहर-

जिला पंचायत राज अधिकारी डा. प्रीतम सिंह ने विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनपद भर में वृहद सफाई अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने जनपद भर के सभी ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सचिव तथा सहायक विकास अधिकारियों को भेजे गए पत्र में  जिलाधिकारी के मौखिक आदेशाें के अनुपालन में अवगत कराया है कि 11 जुलाई से शुरू हो रहे विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर जनपद भर में सफाई अभियान चलाया जाए। सभी ग्राम पंचायतों में चयनित सबसे गंदे सार्वजनिक स्थलों का ग्राम प्रधान, सचिव ग्राम पंचायत, सदस्य, ग्राम सेवक, पंचायत सहायक, निगरानी समिति के सदस्य, केंद्र व राज्य सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी, अध्यापक, पुलिसकर्मी व राज्य कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी आदि सामूहिक रूप से स्वच्छता के लिए श्रम दान करें।  डा. प्रीतम सिंह ने पत्र में कीटनाशक दवाओं के अपशिष्ट पर बल दिया है। उन्होंने कहा है कि कृषकों द्वारा फसलों में लगने वाले कीटों को नष्ट करने के लिए जो रसायन प्रयोग किए जाते हैं,  उनके अपशिष्ट जैसे खाली शीशी व डिब्बे भी एकत्र करें, साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी डा. सिंह ने ग्राम पंचायतों को स्वच्छ बनाने हेतु सूखा कचरा एकत्र कर ग्राम पंचायत को आर्गेनिक बनाए जाने पर भी बल दिया है। उन्होंने सूखे कचरे के प्रकार बताते हुए उसको एकत्र किए जाने के निर्देश दिए हैं ताकि ग्राम पंचायतों को पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके। डा. प्रीतम सिंह ने ग्राम पंचायतों में गोष्ठियों पर भी जोर दिया है। उन्होंने कहा है कि गोष्ठियों में जनसंख्या वृद्धि से समाज को होने वाले नुकसान की जानकारी दी जाए तथा साथ ही जनसंख्या पर कैसे प्रभावी नियंत्रण संभव है, इसकी भी जानकारी दी जानी आवश्यक है। इस प्रकार की गोष्ठियों से पूर्व ग्राम पंचायतों की ओर से प्रभातफेरी निकालकर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण का संदेश देने का कार्य भी अनिवार्य रूप से किए जाने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी ने पत्र में दिए हैं। संचारी रोगों तथा अन्य जल-मल जनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए डा. प्रीतम सिंह ने ग्राम पंचायतों को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पत्र में जिलाधिकारी की विश्व जनसंख्य दिवस को लेकर चलाए जाने वाले अभियानों से भी अवगत करते हुए, जिलाधिकारी की मंशानुरूप कार्य करने के निर्देश सभी को दिए हैं।

 

उक्त समाचार सुपर बॉस संपादक जी का है रंगीन पेज पर समुचित स्थान देने की कृपा करें।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *