9 अगस्त को हुंकार भरेंगे शिक्षक संघ

9 अगस्त को हुंकार भरेंगे शिक्षक संघ
Share

9 अगस्त को हुंकार भरेंगे शिक्षक संघ, पुरानी पेंशन व आन लाइन स्थानांतरण की विसंगतियों को दूर किए जाने तथार भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश भर के शिक्षक संघ 9 अगस्त को सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे। वरिष्ठ शिक्षक नेता उमेश त्यागी ने जानकारी दी कि   प्रदेश भर में सभी जिला मुख्यालयों पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश ने प्रदेश भर के सभी प्रधानाचार्यों शिक्षकों से एकजुटता का परिचय देने के लिए 9 अगस्त को अपने-अपने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसको लेकर जारी एक पत्र में कहा गया है कि अर्जित उपलब्धियों, सेवा शर्तों, शिक्षक रूपी अस्तित्व की रक्षा करने तथा शिक्षा में व्यापक परिवर्तन के लिए 9 अगस्त को एकजुटता का परिचय अवश्य दें। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजबीर सिंह राठी मेरठ, प्रमोद शर्मा बागपत, विनोद यादव गा. बाद, ब्रह्मपाल नागर गौतमबुद्ध नगर, राकेश यादव बुलंदशहर, सुधीर यादव हापुड, रजनीश कुमार शामली,  डा. राहुल कुशवाह मु.नगर, अरूण मलिक सहारनपुर, पंकज शर्मा मेरठ, संजीव तोमर बागपत, महेद्र सिंह गाजियाबाद, राजेन्द्र सिंह गौतमबुद्ध नगर, भूपेन्द्र कुमार बुलंदशहर, मदनलाल हापुड़, अंकुर शामली, समीर मु.नगर, विनोद सहारनपुर के अलावा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सोलंकी, मंडलीय महामंत्री बिजेन्द्र ध्यानी, लोकेन्द्र मंडलीय अध्यक्ष सहारनपुर व महामंत्री भरत त्यागी ने भी 9 अगस्त को एकजुट होने की अपील की है। इनके अलावा प्रांतीय मंत्री विनोद सिंह यादव, सुशील चौधरी, वाकर अली, अरूण आत्रेय, महावीर प्रसाद त्यागी प्रांतीय उपाध्यक्ष, नित्यानंद शर्मा संयोजक एकता समिति, कबूल सिंह संरक्षक, जगदीश पांडेय ठकुराई प्रांतीय अध्यक्ष, अयोध्या प्रसाद अग्रवाल कोषाध्यक्ष, लालमणि द्विवेदी महामंत्री तथा डा. उमेश त्यागी, प्रांतीय उपाध्यक्ष व प्रभारी मेरठ परिक्षेत्र ने प्रदेश भर के प्रधानाचार्य व शिक्षकों से 9 अगस्त को एकजुट होकर प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर मजबूती से अपने अधिकार की बात कहने की अपील की है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *