व्यापारियों का दर्द समझते हैं आशू शर्मा

व्यापारियों का दर्द समझते हैं आशू शर्मा
Share

व्यापाररियों का दर्द समझते हैं आशू शर्मा,  मेरठ /  पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के द्वारा संगठन की समीक्षा करते हुए कैंट विधानसभा पदाधिकारी सम्मेलन चैंबर आॅफ कॉमर्स बॉम्बे बाजार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं०आशु आशु शर्मा रहे कार्यक्रम का संचालन महानगर प्रवक्ता अशोक टकसालिया व कैंट विधानसभा अध्यक्ष सौरभ रस्तोगी ने किया। कैंट विधानसभा पदाधिकारी सम्मेलन में मेरठ कैंट विधानसभा के प्रमुख बाजारों के अध्यक्ष विधानसभा पदाधिकारी सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे, कार्यक्रम में कैंट विधानसभा युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयों की भी घोषणा की गई जिसमे कैंट विधानसभा अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ के पद पर आदेश कुमार, महामंत्री दीपक पिलानिया, उपाध्यक्ष सचिन कुमार, अमरदीप सिंह, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार, मंत्री ऋतिक प्रधान, दीपक शर्मा, सहित विभिन्न पदों पर 31 पदाधिकारी नियुक्त किए गए।
सम्मेलन में कैंट विधानसभा अध्यक्ष सौरभ रस्तोगी ने अपने पदाधिकारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष पं०आशु शर्मा शर्मा का पगड़ी पहनना का स्वागत किया, सम्मेलन को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं०आशु शर्मा ने कहा कि आज दौर में आॅनलाइन व्यापार से व्यापारी सबसे ज्यादा परेशान है आॅनलाइन व्यापार ने खुदरा व्यापारियों की कमर तोड़ दी है अमेजॉन फ्लिपकार्ट जैसी ई- कॉमर्स कंपनी बाजारों को खत्म करने का षड्यंत्र कर रही है संगठन सरकार से मांग करता है की इन कंपनियों पर बन लगाकर आॅनलाइन व्यापार को प्रतिबंधित करा जाए जिससे बाजारों में व्यापारियों को राहत मिल सके अन्यथा व्यापारियों के हितों में संगठन आंदोलन करने को विवश होगा दिवाली जैसे बड़े त्योहार का समय है व्यापारियों को आॅनलाइन व्यापार बंद होने से राहत मिलेगी। कैंट विधानसभा अध्यक्ष सौरभ रस्तोगी ने कहा कि केंट के व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाया जाएगा। युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आदेश कुमार व महामंत्री दीपक पिलानिया ने कहा के युवा व्यापारियों को संगठन से जोड़कर एकजुट किया जाएगा।
इस दौरान मुख्य रूप से मनजीत सिंह कौछड, सुमेर सिंह धार, सरताज गाजी, पीयूष वशिष्ठ, प्रवीण वसिष्ठ, धर्मेंद्र मलिक संजय त्यागी, विजय राठी, आसिफ खान, विकास चौधरी भानु प्रताप सिंह अनुज बंसल गौरव रस्तोगी, मुकेश यादव, विशाल रस्तोगी, सोनू मलिक, मनोजशर्मा, हाजी शारिक, कृष्णकांत, शुभम जैन, कुसंग छाबड़ा पिंकी छोले भटूरे, विक्रांत चौधरी, अरविंद शर्मा, वंश सेनिया, सत्यम गांधी, निशांत सांगवान, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

@Back Home

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *