बीना वाधवा की रेखा गुप्ता को बधाई,
मेरठ। दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा की पंजाबी नेत्री व कैंट बोर्ड मेरठ के निवर्तमन उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने रेखा गुप्ता को बधाई दी गयी है। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया जाना यह सभी महिलाओं के लिए गौरव की बात है। रेखा गुप्ता को देश की राजधानी दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया जाना साबित करता है कि केवल भाजपा ही महिलाओं के सम्मान व उन्हें उचित स्थान देने के लिए कृत संकल्प है। रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम बनाए जाने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा नेतृत्व का उन्होंने आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली का चहूमुखी विकास हो सकेगा। दिल्ली राज्य भी देश के अन्य प्रगतिशील राज्यों में शामिल हो सकेगा। मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता की शानदार सेवाओं का दिल्ली की जनता को लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहाकि रेखा गुप्ता व उनके परिवार को इस शानदार अवसर के लिए बधाई देती हैं। कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष व भाजपा नेता सुनील वाधवा ने भी रेखा गुप्ता को बधाई दी है।