आप की पद यात्रा में जूही का दिखा दम

आप की पद यात्रा में जूही का दिखा दम
Share

आप की पद यात्रा में जूही का दिखा दम, मोदी सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी की जिलाध्यक्ष जूही त्यागी का पूरा दमखम नजर आया। आप की जिला इकाई की महिला यूनिट की कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा व विरोध प्रदर्शन में जान डाल दी। सबसे ज्यादा आक्रोशित महिला कार्यकर्ता ही मोदी सरकार के खिलाफ नजर आयीं। दरअसल आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी सांसद  सांसद संजय सिंह के आवाहन पर शनिवार को मोदी सरकार की 15 लाख करोड़ की लूट, महंगाई और बेरोजगारी के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने  मेरठ में  तेजगढ़ी चौराहा से शहीद स्मारक तक पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका  की उपस्थिति में व जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में पदयात्रा का आयोजन किया गया। आम आदमी पार्टी मेरठ के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक पदयात्रा को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दिया
जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जूही त्यागी व उनकी महिला कार्यकारिणी का जोरदार प्रदर्शन रहा। जबरदस्त विरोध प्रदर्शन व पद यात्रा में  आप पार्टी की महिला शक्ति की लहर मेरठ में नज़र आई।
आम आदमी पार्टी मेरठ की पदयात्रा के मायने।
उत्तर प्रदेश में चुनौती है मगर हमको स्वीकार है,
जीत होगी जब साथ जनता का प्यार है,
परिवारवाद/दोस्तवाद को राजनीति से उखाड़ फेंकेंगे।
जो सोचते हैं राजनीति उनका जन्मसिद्ध अधिकार है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *