अजित सिंह की पुण्यतिथि पर हवन

अजित सिंह की पुण्यतिथि पर हवन
Share

अजित सिंह की पुण्यतिथि पर हवन, स्व. चौधरी चरण सिंह पार्क मेरठ में किसानों के मसीहा, पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत सरकार स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि पर हवन कर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर रालोद के अलावा अन्य दलों के नेताओं ने भी चौधरी अजित सिंह का भावपूर्ण स्मरण किया। हालांकि बड़ा आयोजन शुक्रवार को नई दिल्ली में हुआ। मेरठ से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नई दिल्ली स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मेरठ के चौधरी चरण सिंह पार्क में सुबह संगठन के सभी लोग एकत्र हुए। वहां हवन यज्ञ किया गया। हवन यज्ञ में  चौधरी यशवीर सिंह.रणधीर शास्त्री. मतलुब गौड़. राजेंद्र चिंकारा. मुकेश जैन.भोपाल सिंह गुर्जर.हाजी गुलाम मोहम्मद विधायक. चौधरी राजपाल सिंह जिला अध्यक्ष सपा. राजेंद्र जानी. संजय चौधरी. संजय जाटव.मैंनपाल तोमर.संजय फौजी.एनोद्दिन शाह.विनय चौधरी. मनीषा अहलावत.संगीत दोहरे. सोहित त्यागी प्रधान ईकडी.हरेंद्र प्रधान उर्फ हरिया.लोकेश सिरोही.अशोक चौधरी.सोकेन्द्र सिवाया नीटू ढडरा.सावित्री गौतम. सी.पी. सिंह. आदि वरिष्ठ नेतागण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर नई दिल्ली में भी प्रथम पुण्यतिथि पर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने को तमाम दलों के नेता व अन्य संगठनों के लोग भारी सख्या में जमा हुए। कार्यक्रम रालोद मुखिया जयंत चौधरी की देखरेख में आयोजित किया गया। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि जिस बड़े अंबेडकर हााल में यह आयोजन किया गया था, वह खचाखच भरा हुआ था। सभी लोग अपने प्रिय नेता को नमन को पहुंचे थे।  कांग्रेस के जाट नेता व यूपीपीसीसी के पूर्व सचिव चौधरी यशपाल सिंह ने कहा कि चौधरी अजित सिंह एक उच्च शिक्षा प्राप्त बेहद काबिल नेता था। उन्होंने भी मिनिस्ट्री संभाली उसको बेहद शानदार तरीके से चलाया। उन्होंने किसानों के कल्याण के लिए बहुत काम किए। वेस्ट यूपी का इलाका चौधरी अजित सिंह का हमेशा ऋणी रहेगा।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *