भाजपाइयों ने मनाया राज्यमंत्री का बर्थडे

भाजपाइयों ने मनाया राज्यमंत्री का बर्थडे
Share

भाजपाइयों ने मनाया राज्यमंत्री का बर्थडे, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता मेरठ के संजीव गोयल सिक्का के जन्म दिन के मौके पर पार्टी कार्यकर्ता उन्हें बंधाई देने को पहुंचे। इस मौके पर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। रूड़की रोड स्थित भगवती कालेज में इस मौके पर शुक्रवार को  पहुँचे राज्य मंत्री संजीव गोयल सिक्का को उनके जन्मदिन पर सुनील वाधवा, बलराज गुप्ता, विवेक रस्तोगी, रविंद्र तेवतिया, राजू रस्तोगी, विपुल सिंघल व अन्य ने बधाई दी। कैंट बाेर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष व पंजाबी समाज के बड़े नेता सुनील वाधवा ने कहा कि संजीव गोयल सिक्का ने बतौर राज्यमंत्री समाज के लोगों की बहुत मदद की है। वह भाजपा संगठन के सीनियर नेताओं में से एक हैं। वह हमेशा ही संगठन व सरकार के कार्यों में सहयोग के लिए हाजिर रहते हैं। सुनील वाधवा ने कहा कि संजीव गोयल सिक्का पार्टी के तमाम लोगों से बेहद स्नेह रखते हैं। उनका सानिध्य संगठन के तमाम छोटे बड़े लोगों को प्राप्त होता है। एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता के लिए राज्यमंत्री सिक्का आसानी से उपलबध रहते हें। कार्यकर्ताओं के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं। वह भाजपा संगठन की रीतियों व केंद्री पीएम मोदी व प्रदेश की सीएम योगी सरकार की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए बहुत काम कर रहे हैं।

अरिवंद गुप्ता मारवाडी ने दी बधाई

महानगर भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद गुप्ता मारवाड़ी ने  रूडकी रोड कोर्णाक पैलेस पहुंचकर योगी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संजीव गोयल सिक्का को जन्म दिन की बधाई दी। अरविंद गुप्ता मारवाडी अकेले नहीं पहुंचे थे। बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी राज्यमंत्री के आवास पर पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर राज्यमंत्री ने भी अरविंद गुप्ता का स्वागत किया तथा जन्म दिन की बधाई देने के लिए आने पर आभार जताया। अरविंद गुप्ता मारवाडी ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यमंत्री संजीव सिक्का का हमेशा ही मार्ग दर्शन उन्हें प्राप्त हाेता रहता है। राज्यमंत्री सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं। राज्यमंत्री ने अरविंद मारवाडी को गले भी लगाया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *