पुण्यतिथि पर पं. नेहरू को श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर पं. नेहरू को श्रद्धांजलि
Share

पुण्यतिथि पर पं. नेहरू को श्रद्धांजलि, मेरठ, आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की आज 56 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई विचार गोष्ठी में जिला अध्यक्ष अवनीश काजिला  महानगर अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद अंसारी  के साथ ही सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे। जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि आज फिरका परस्त ताकतों की वजह से देश में एक अलग ही तरह की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इन फिरका परस्त ताकतों के कारण ही आज हमारा देश पूरी दुनिया में बदनाम हो रहा है। उन्होंने कहा कि जबकि गैर भाजपाई प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में ऐसा नहीं था पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु जी ने इस देश को शिखर पर पहुंचाया था, लेकिन गैर कांग्रेसी सरकारों ने दुनिया की नजर में इस देश का नाम बदनाम किया है। विचार गोष्ठी में महानगर अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद अंसारी  ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरु ही इस देश के बच्चों के चाचा कहलाए क्योंकि उन्हें अपने देश से और देश के बच्चों से बहुत प्यार था उनके कार्यकाल में ही देश शिखर पर पहुंचा था उन्होंने कहा कि आज संकल्प का दिन है कि इस देश से मौकापरस्त और फिरका परस्त ताकतों को उखाड़ फेंकना होगा उन्होंने कहा कि इस देश को सही दिशा में सिर्फ कांग्रेस ही ले जा सकती है विचार गोष्ठी में महानगर उपाध्यक्ष सलीम पठान,डिप्टी मेयर रंजन शर्मा, पंडित नवनीत नागर, मुकेश वर्मा, महानगर सेवा दल के अध्यक्ष विनोद सोनकर, महेंद्र शर्मा, हरीश त्यागी,तनवीर इलाही, दीपक शर्मा,निगम पार्षद, चौधरी इकराम, चौधरी महर उद्दीन,नसीम राजपूत, नईम राणा, आदि लोगों ने भी अपने विचार रखे। जिला युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सलीम पठान ने कहा कि जो लोग आज नेहरू जी पर कीचड़ उछालते हैं, सवाल करते हैं नेहरू जी को लेकर वो कभी भांखड़ा नागल बांध, देश की आईआईटी, देश के एम्स सरीखी बिल्डिंगों में जाकर झांक आएं, पता चल जाएगा नेहरू जी ने देश को बनाने का काम किया है, बेचने का काम नहीं किया। यदि किसी को नेहरू जी समझ नहीं आते तो यह उनकी अपनी समस्या है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *